logo

ट्रेंडिंग:

चौंकाएगी BJP या चुनेगी चर्चित चेहरा, कौन होगा दिल्ली का मुख्यमंत्री?

भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली में ऐतिहासिक जीत हासिल की है। अब सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की है कि दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, कौन-कौन से नाम इस रेस में सबसे आगे चल रहे हैं?

Narendra Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जेपी नड्डा और अमित शाह। (File Photo Credit: PTI)

 भारतीय जनता पार्टी ने एक दशक से आम आदमी पार्टी (AAP) का अभेद्य किया बने दिल्ली को जीत लिया है। 27 साल बाद दिल्ली में बीजेपी की सरकार बनने जा रही है लेकिन चेहरा कौन होगा यह तय नहीं है। विधानसभा चुनाव के दौरान अरविंद केजरीवाल बार-बार पूछ रहे थे कि BJP 'दूल्हा' किसे बना रही है, इसे मुद्दा बनाने की भी कोशिश की गई।

चुनाव में जनता ने तो तय कर दिया कि दूल्हा बीजेपी का ही होगा लेकिन कौन होगा, इस पर मुहर अभी बीजेपी ने नहीं लगाई है। सीएम पद की रेस में कई नाम चल रहे हैं। प्रवेश वर्मा से लेकर सतीश उपाध्याय तक का नाम सुर्खियों में है। बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व ने अभी तक कोई नाम तय नहीं किया है।

अगर महिला सीएम तो किसकी दावेदारी पक्की?
नए मुख्यमंत्री के मंत्रिमंडल में महिलाओं और दलित राजनेताओं को तरजीह दी जाएगी। बीजेपी से जुड़े सूत्रों का कहना है कि बीजेपी उन नेताओं को कैबिनेट में जगह देगी, जिनका सार्वजनिक स्वीकार्यता ज्यादा है, जिन्हें हर वर्ग और जाति के लोग पसंद करते हैं। दिल्ली में सीएम फेस के लिए पूर्वांचली बैकग्राउंड, सिख या महिला नेता पर बीजेपी विचार कर सकती है। वैसे भारतीय जनता पार्टी ओडिशा, राजस्थान, हरियाणा और मध्य प्रदेश में यह दिखा चुकी है कि सीएम कौन होगा, कोई भी नहीं जान सकता है।

यह भी पढ़ें: कहीं जाम, कहीं श्रद्धालुओं की भीड़, महाकुंभ का हाल क्या है?

अगर महिला CM तो कौन हैं दावेदार? 
रेखा गुप्ता: रेखा गुप्ता शालीमार बाग से विधायक चुनी गई हैं। उन्होंने आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार बंदना कुमारी को 29 हजार वोटों से हराया है। उनका नाम की भी खूब चर्चा हो रही है।

शिखा रॉय: शिखा रॉय, ग्रेटर कैलाश से जीतकर आई हैं। उन्होंने आम आमदी पार्टी के दिग्गज नेता और दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भरद्वाज को हरा दिया है। 

पूनम शर्मा: पूनम शर्मा वजीरपुर विधायक चुनी गई हैं। उन्होंने AAP के राजेश शर्मा को 11,425 वोटों से हराया है। उनके नाम की भी चर्चा हो रही है।

नीलम पहलवान: नीलम पहलवान नजफगढ़ से विधायक चुनी गई हैं। उन्होंने AAP के तरुण यादव को बड़े अंतर से हराया है। 

स्मृति ईरानी: स्मृति ईरानी बीजेपी की दिग्गज नेता हैं। वह केंद्रीय मंत्री भी रही हैं। साल 2024 के चुनाव में वह अमेठी लोकसभा सीट से चुनाव हार गई थीं। उन्हें कांग्रेस के किशोरी लाल ने हरा दिया था। उनके नाम की भी चर्चा है। 10 साल तक उनके पास केंद्रीय मंत्रिमंडल का अनुभव है।

बांसुरी स्वराज: बांसुरी स्वराज नई दिल्ली लोकसभा सीट से सांसद हैं। वह दिल्ली की पूर्व सीएम सुषमा स्वराज की बेटी हैं। उनके नाम की भी अटकलें लगाई जा रही हैं।

यह भी पढ़ें: AI से डिफेंस तक, क्यों खास है PM मोदी फ्रांस-US दौरा? समझिए

कब होगा CM पद पर फैसला?
पार्टी से जुड़े सूत्र बताते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विदेश दौरे पर हैं। जैसे ही वह फ्रांस और अमेरिका दौरे के बाद दिल्ली आएंगे, शीर्ष नेतृत्व की बैठक बुलाई जाएगी। तभी सीएम पद पर मुहर लगेगी। शपथ ग्रहण समारोह भी तभी होगा। एनडीए के सारे मुख्यमंत्री, डिप्टी सीएम इस समारोह में हिस्सा ले सकते हैं।

पुरुषों में किन नामों की है चर्चा?
प्रवेश वर्मा: नई दिल्ली विधानसभा सीट से 4 हजार वोट से प्रवेश वर्मा ने अरविंद केजरीवाल को हराया। उनका नाम सीएम रेस में सबसे आगे चल रहा है। कुछ लोगो का कहना है कि घोंडा विधानसभा सीट से जीतकर चुने गए अजय महावर भी सीएम बन सकते हैं। रोहिणी विधानसभा से जीतकर आए विजेंद्र गुप्ता के नाम की भी खूब चर्चा है। लक्ष्मीनगर के विधायक अभय वर्मा भी इस रेस में हैं। कपिल मिश्रा भी एक दावेदार हैं।  

कौन लेगा अंतिम फैसला?
दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने स्पष्ट कर दिया है कि अंतिम फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जेपी नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह ही लेंगे। जल्द ही बीजेपी के सीएम उम्मीदवार के नाम का ऐलान हो सकता है। 

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap