logo

ट्रेंडिंग:

वोटर अधिकार यात्रा: डाक बंगला चौराहे पर पुलिस ने रोका मार्च, हंगामा

बिहार की राजधानी पटना में एक बार फिर पूरा विपक्ष एकजुट नजर आ रहा है। राहुल गांधी और तेजस्वी यादव मार्च की अगुवाई कर रहे हैं। यह वोटर अधिकार यात्रा का अंतिम दिन है।

Congress

वोटर अधिकार मार्च। (Photo Credit: INC@X)

बिहार में विपक्ष के नेताओं की वोटर अधिकार यात्रा खत्म होने से पहले विवादों में आ गई है। पटना के गांधी मैदान से निकाला गया यह मार्च पहले से तय कार्यक्रम के मुताबिक आंबेडकर पार्क में खत्म होने वाला था। इस मार्च को डाक बंगला चौराहे पर ही खत्म किया जा सकता है। पुलिस यहां से मार्च को आगे नहीं बढ़ने दे रही है। पुलिस का कहना है कि वह प्रतिबंधित क्षेत्र है, जहां जाने की इजाजत नहीं दी जा सकती है।

बिहार प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख राजेश राठौर ने कहा, 'चाहे कुछ हो जाए, हमारे नेता राहुल गांधी और 'इंडिया' गठबंधन के दूसरे शीर्ष नेता आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करेंगे।' इंडिया गठबंधन ने इस मार्च को 'गांधी से आंबेडकर' नाम दिया  है। राहुल गांधी, राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव और अन्य नेताओं ने मार्च शुरू करने से पहले गांधी मैदान में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए, अब भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा तक पहुंचने की तैयारी की जा रही है। 

यह भी पढ़ें: राहुल-तेजस्वी की वोटर अधिकार यात्रा पर BJP-JDU कैसे काउंटर कर रही हैं?

विपक्षी नेताओं की हुई महाजुटान

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव एम ए बेबी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव डी राजा, शिवसेना (यूबीटी) के संजय राउत और कई अन्य नेता मौजूद हैं। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी शामिल हो रहे हैं। नेताओं को आगे बढ़ने से रोका जा रहा है। 

वोटर अधिकार यात्रा में क्या-क्या हुआ?

वोटर अधिकार यात्रा 25 जिलों में 110 से अधिक विधानसभा क्षेत्रों से गुजरी और इसमें 1300 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय की गई। इस यात्रा के दौरान राहुल गांधी और अन्य नेताओं ने बीजेपी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, और चुनाव आयोग पर तीखे हमले बोले। उन्होंने जगह-जगह 'वोट चोर, गद्दी छोड़' का नारा लगाया। यात्रा के 14वें दिन शनिवार को राहुल गांधी ने कहा था कि बिहार में शुरू हुई यह 'क्रांति' पूरे देश में फैलने जा रही है और अब बीजेपी को वोट और चुनाव की चोरी नहीं करने दी जाएगी। 

यह भी पढ़ें: विपक्ष के विवादित बयानों को कैसे भुनाती है BJP? चुनावी नतीजों से समझिए

कौन-कौन यात्रा में अब तक हुआ शामिल?

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, डीएमके नेता और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हुए थे। यह यात्रा सासाराम से 17 अगस्त को निकाली गई थी। यात्रा का मकसद बिहार में SIR के खिलाफ विरोध दर्ज कराना और चुनाव आयोग पर सवाल खड़े करना था। कांग्रेस का आरोप है कि संवैधानिक संस्थाओं पर हमला बोला जा रहा है। यह यात्रा रोहतास, औरंगाबाद, गयाजी, नवादा, शेखपुरा, नालंदा, लखीसराय, मुंगेर, कटिहार, पूर्णिया, सुपौल, मधुबनी, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, भोजपुर से गुजरी है। 

 

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap