सनी देओल की आने वाली फिल्म बॉर्डर 2 का पहला लुक सामने आ गया है। सनी देओल अपने हाथों में बजूका लेकर दुश्मन पर चीखते नजर आ रहे हैं। वह बजूका से अपने दुश्मनों को निशाना बना रहे हैं। उनके पीछे जंग जैसे हालात नजर आ रहे हैं। 79वें स्वतंत्रता दिवस पर फिल्म का पहला लुक जारी हुआ है। फिल्म की रिलीज डेट भी टल गई है।
सनी देओल सेना की वर्दी में नजर आ रहे हैं। उनके हाथों में भारी भरकम बजूका है, जिसे वह दुश्मनों पर चला रहे हैं। कई सैनिक उनके पीछे हैं, जो जंग लड़ रहे हैं। सैनिकों के हाथों में तिरंगा है। साल 1999 के भारत-पाकिस्तान युद्ध की थीम पर शायद यह फिल्म बनी है।
जैसे कलगिल विजय के बाद सैनिकों ने तिरंगा फहराया था, कुछ-कुछ वैसी ही तस्वीर नए पोस्टर के जरिए दिखाने की कोशिश की गई है। पोस्टर के बैकग्राउंड में जंग चल रही है।
यह भी पढ़ें: नेतानगरी में नहीं चला मायानगरी वाला जादू, राजनीति से दूर हुए ये कलाकार
किन सितारों से सजी है फिल्म?
फिल्म के मेन लीड में 3 बड़े हीरो हैं। सनी देओल के अलावा वरुण धवन दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी भी अहम भूमिका में हैं। फिल्म के निर्देश अनुराग सिंह हैं। फिल्म के प्रोड्यूसर भूषण कुमार और कृष्ण कुमार हैं। इसे जेपी दत्ता और निधि दत्ता भी प्रोड्यूस कर रहे हैं। सिनेमा घरों में यह फिल्म 22 जनवरी 2026 तक रिलीज होगी।
फिल्म किस बारे में है?
बॉर्डर 2, साल 1997 की हिट फिल्म 'बॉर्डर' का सीक्वल है, जिसमें सनी देओल अपने पुराने किरदार में नजर आएंगे। इस फिल्म को जेपी दत्ता ने लिखा था। वह खुद फिल्म के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर थे। यह फिल्म 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध की लड़ाई पर बनी थी। इसमें सनी देओल, जैकी श्रॉफ, सुनील शेट्टी, अक्षय खन्ना, सुदेश बेरी, पुनीत, कुलभूषण खरबंदा, तब्बू, राखी, पूजा भट्ट और शर्बानी मुखर्जी जैसे सितारे थे। यह उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक थी। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 66 करोड़ रुपये कमाए थे।
यह भी पढ़ें- क्या आमिर ने गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट से कर ली तीसरी शादी? खुद बताया सच
लोगों को कैसी लगी यह फिल्म?
लोगों ने फिल्म की जमकर तारीफ की है। कई लोगों ने फिल्म के पोस्टर की तारीफ की है तो कुछ लोगों को सनी देओल का अंदाज पसंद आया है। वह एक बार फिर पुराने अंदाज में नजर आए हैं। उनकी फिल्म गदर 2 हिट रही थी, लोग इस फिल्म को गदर से भी जोड़कर देख रहे हैं। लोगों ने कहा है कि यह फिल्म भी सुपरहिट होगी, कुछ लोगों ने लिखा कि सनी देओल का एक और कमबैक, कुछ लोगों को घातक के सनी देओल याद आने लगे। अभी तक फिल्म को काफी पॉजिटिव रेस्पॉन्स मिल रहा है।