logo

ट्रेंडिंग:

'अपमान मत करो,' ऑक्सफोर्ड में CM ममता बनर्जी को यह क्यों कहना पड़ा?

ममता बनर्जी ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में स्पीच देने गई थीं। वहां मौजूद लोगों ने उनसे कई ऐसे सवाल किए, जिसे सुनकर वह असहज हो गईं। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

Mamata Banerjee

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी। (Photo Credit: TMC

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी लंदन दौरे पर हैं। ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के केलॉग कॉलेज में वह स्पीच दे रही थीं, तभी कुछ ऐसा हुआ, जिसकी वजह से उन्हें असहज होना पड़ा। लगातार सवालों के बौछार से ममता बनर्जी नाराज हो गईं। उनका भाषण बीच में ही रोक गया। ममता बनर्जी 'सोशल डेवलेपमेंट- गर्ल चाइल्ड एंड विमेन एंपावरमेंट इन वेस्ट बंगाल' विषय पर लेक्चर दे रही थीं, इसी दौरान उनसे वहां मौजूद लोगों ने कई तीखे सवाल पूछे, जिस पर उन्हें गुस्सा आ गया। ममता बनर्जी से लोगों ने RG कर मेडिकल कॉलेज में छात्रा के साथ रेप और हत्या से जुड़े केस में सवाल पूछे। 

ममता बनर्जी से लोगों ने 3 अक्टूबर, 2008 के सिंगूर मामले से जुड़ा सवाल किया था। रतन टाटा ने पश्चिम बंगाल के हुगली में सिंगुर में एक कार फैक्ट्री स्थापित करने की योजना बनाई थी। ममता बनर्जी इसके खिलाफ उतर गए थे। जब उनसे इस पर सवाल किया गया तो वह भड़क गईं। उनके खिलाफ हंगामा बरपा तो ममता बनर्जी को गुस्सा आ गया। 

टाटा प्रोजेक्ट पर हुए सवाल के जवाब में ममता बनर्जी ने कहा, 'यह गलत है। उन्होंने पहले ही टाटा कॉग्निजेंट शुरू कर दिया है। मैं झूठ नहीं बोल रही हूं, मेरे भाई कृपया सुनिए। कृपया देखें कि टाटा ने पिछले साल खड़गपुर में अपना उद्योग स्थापित किया है, अगर आप मुझसे पूछें, तो कोई भी नहीं छूटेगा।'

यह भी पढ़ें: पुरानी दोस्ती, नया गठजोड़, AIADMK-BJP के मंथन का मतलब क्या?


RG कर पर क्या बोलीं ममता?

ममता बनर्जी से वहां मौजूद छात्रों ने आरजी कर रेप केस पर सवाल किया तो उन्होंने कहा, 'थोड़ा जोर से बोलिए, मैं आपको सुन नहीं पा रही हूं। मैं आपकी हर बात सुनूंगी। क्या आपको पता है कि यह मामला लंबित है? इस मामले की जांच की जिम्मेदारी अब केंद्र सरकार के हाथ में है, यह मामला अब हमारे हाथ में नहीं है। यहां राजनीति मत करो, यह राजनीति का मंच नहीं है। आप मेरे साथ मेरे राज्य में राजनीति कर सकते हैं, यहां नहीं।'



जादवपुर यूनिवर्सिटी पर क्या बोलीं ममता?
वहां मौजूद लोगों ने ममता बनर्जी से जादवपुर विश्वविद्यालय के कांड पर भी सवाल किया। ममता बनर्जी ने कहा, 'झूठ मत बोलो। मुझे आपसे सहानुभूति है। लेकिन इसे राजनीति का मंच बनाने के बजाय बंगाल जाओ और अपनी पार्टी को खुद को मजबूत करने के लिए कहो ताकि वे हमसे लड़ सकें। मेरा अपमान करके अपनी संस्था का अपमान मत करो। मैं यहां देश के प्रतिनिधि के रूप में आई हूं। अपने देश का अपमान मत करो।'

यह भी पढ़ें: वक्फ बिल के खिलाफ स्टालिन सरकार के प्रस्ताव का असर क्या होगा?


ममता बनर्जी ने दिखाई पुरानी तस्वीर

ममता बनर्जी ने अपनी 1990 से जुड़ी एक तस्वीर दिखाई। उनके सिर पर पट्टी बंधी हुई थी। उन्होंने दावा किया कि विपक्ष में रहने के दौरान उनकी हत्या की कोशिश की गई थी। उन्होंने कहा, 'अगर मैं मरती हूं तो मरने से पहले मैं एकता देखना चाहती हूं। एकता हमारी ताकत है और विभाजन हमारा पतन है। यह स्वामी विवेकानंद का विश्वास है। एकता बनाए रखना बहुत मुश्किल काम है और लोगों को विभाजित करना, बस एक पल लगता है। क्या आपको लगता है कि दुनिया ऐसी विचारधारा के साथ टिक सकती है?'



ममता ने क्या कहा?
ममता बनर्जी ने कहा, 'जब मैं पद पर हूं तो मैं समाज को विभाजित नहीं कर सकती। मुझे कमजोर वर्ग और गरीब लोगों की देखभाल करनी होती है। हमें उनके लिए कड़ी मेहनत करनी होती है। साथ ही, हमें सभी धर्मों, जातियों और पंथों के लिए मिलकर काम करना होता है। हमें उनके साथ आगे बढ़ना होता है और उनकी मदद करनी होती है।'

ममता गो बैक के लगे नारे
ममता बनर्जी के खिलाफ लेफ्ट के छात्रों का  का एक संगठन स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI-UK) ने विरोध प्रदर्शन किया। उन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। उन पर विपक्ष की आवाज दबाने के के आरोप लगे। वहां मौजूद लोगों ने ममता बनर्जी से सवाल किया कि बंगाल में हिंदुओं के उत्पीड़न पर आप क्या कहेंगी। उन्होंने जवाब में कहा, 'मैं सभी के लिए हूं। हिंदू और मुसलमान सभी के लिए हूं।' लोगों ने ममता बनर्जी के वापस जाओ के नारे लगे। 

Related Topic:#Mamata Banerjee

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap