अमेरिका की एक प्रमुख एयलाइन ने एक अजब फैसला लिया है। एयरलाइन ने अपने टिकट नियमों में बदलाव करते हुए मोटे यात्रियों से दुगुना किराया वसूलने की घोषणा कर दी है। नए नियमों के अनुसार, मोटे यात्रियों को अब एक नहीं बल्कि दो सीटें बुक करनी होगी। एयरलाइन के इस नए नियम की चर्चा दुनियाभर में है और लोग अलग-अलग कमेंट कर रहे हैं। कुछ लोगों ने तो इसे मजाक में लिया है लेकिन कुछ लोगों औक संगठनों ने इस नियम पर कड़ी आपत्ति जताई है।
यह फैसला अमेरिका की प्रमुख एयरलाइन साउथवेस्ट एयरलाइन ने लिया है। अब 27 जनवरी 2026 से लागू होने वाले इस नियम के अनुसार, मोटे यात्रियों को डबल सीट बुक करनी होगी। हालांकि, एयलाइन ने बताया कि अगर फ्लाइट में एक भी सीट खाली रही तो यात्री को एकस्ट्रा सीट का पैसा रिफंड कर दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें: खराब क्रेडिट स्कोर सही कैसे करें? एक्सपर्ट से जानिए
मोटे यात्रियों को फ्री में डबल सीट मिलती थी
इस नियम से पहले तक मोटे यात्री सफर के दौरान फ्री में एकस्ट्रा सीट की मांग कर सकते थे। दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार, मोटे लोगों के लिए काम करने वाली संस्था नाफा की डायरेक्टर टिग्रेस ऑस्बोर्न ने कहा, 'साउथवेस्ट एयरलाइन हमारे लिए एक उम्मीद की किरण थी लेकिन अब वह किरण भी बुझ गई है।'
90 दिनों में वापस मिलेगा पैसा
इन नए नियमों की घोषणा से पहले एयरलाइन मोटे यात्रियों को फ्री में ही एकस्ट्रा सीट दे देती थी। अगर वह यात्रियों से एकस्ट्रा सीट का एडवांस भी लेती थी तो वह भी उन्हें वापस मोड़ दिया जाता था। हालांकि, अब नियम बदल गए हैं। अब यात्रियों को एडवांस में ही डबल सीट बुक करनी होगी। यात्रियों को सीट का पैसा तभी वापस मिलेगा अगर फ्लाइट में कोई भी टिकट खाली रहती है। अगर फ्लाइट में सारी सीटें फुल हो जाती हैं तो एक्स्ट्रा टिकट का पैसा वापस नहीं किया जाएगा।
यह भी पढ़ें-- 'PM मोदी से मेरी अच्छी बनती है लेकिन...', ट्रंप को याद आई दोस्ती
क्या बोले लोग?
इस नए नियम पर लोगों की राय बंटी हुई है। कुछ लोगों को एयरलाइन का यह फैसला सही लगा। उनका तर्क है कि अगर कोई व्यक्ति डबल सीट का इस्तेमाल करता है तो उसे डबल सीट का पैसा देना ही चाहिए। हालांकि, कई लोगों और संगठनों का मानना है कि यह फैसला गलत है। उन्होंने इस फैसले को भेदभावपूर्ण बताया। उनका कहना है कि इससे मोटे यात्रियों के लिए सफर करना मंहगा हो जाएगा।
एक व्यक्ति ने लिखा की जब एयरलाइन गोद में बैठने वाले बच्चे का पैसा लेती है तब उसे इन बातों का ध्यान नहीं आता कि उसे कोई सीट नहीं दी है। इस तर्क से तो उन्हें बच्चों से किराया नहीं लेना चाहिए। कुछ लोगों का कहना है कि लगेज बैग तक तो ठीक था लेकिन अब यह इंसानों के वजन पर भी पैसा वसूलने लगे हैं।