logo

ट्रेंडिंग:

क्लास मिस की तो कैंसल हो जाएगा वीजा, विदेशी छात्रों के लिए US का फरमान

अमेरिका में बड़े स्तर पर चल रहे डिपोर्टेशन अभियान के बीच अमेरिका ने भारतीय छात्रों को वीजा रद्द करने की धमकी दी है। पढ़िए अमेरिका ने अब क्या धमकी दी है।

india and america

भारत और अमेरिका, photo credit: PTI

अमेरिका में इस साल की शुरुआत में नए राष्ट्रपति के रूप में डोनाल्ड ट्रंप ने शपथ ली थी। इसके बाद से ही ट्रंप प्रशासन ने विदेशी लोगों को देश से बाहर करने का काम शुरू कर दिया था। पहले अवैध रूप से अमेरिका में रह रहे कई देशों के नागरिकों को वापस भेजा गया और अब ट्रंप प्रशासन वैध रूप से रह रहे विदेशी छात्रों को भी धमकी देने लगा है। भारत में अमेरिकी दूतावास ने हाल ही में एक नई घोषणा की है। इस घोषणा के अनुसार, क्लास या अपना कोर्स छोड़ने वाले विदेशी छात्र अपना वीजा गंवा सकते हैं।

 

यह घोषणा अमेरिका में छात्र वीजा पर गए छात्रों के लिए है। अगर वे अपनी क्लास या कोर्स बिना अपने संस्थान की इजाजत के छोड़ते हैं तो उनका वीजा रद्द किया जा सकता है। इस घोषणा में कहा गया है, 'अगर आप स्कूल से पढ़ाई छोड़ देते हैं, क्लास छोड़ देते हैं या अपने स्कूल को बताए बिना अपना कोर्स छोड़ देते हैं तो आपका छात्र वीजा रद्द किया जा सकता है और आप भविष्य में अमेरिका के वीजा के लिए भी एलिजिबिल नहीं होंगे।' आधिकारिक बयान में यह भी कहा गया है कि हमेशा अपने वीजा की शर्तों का पालन करें और किसी भी समस्या से बचने के लिए अपना छात्र दर्जा बनाए रखें।

 

यह भी पढ़ें: पुतिन की हत्या की कोशिश? रूस का दावा- हेलिकॉप्टर पर ड्रोन अटैक हुआ

 

पहले भी मिली है चेतावनी

 

इस महीने की शुरुआत में, अमेरिकी इमिग्रेशन और सीमा शुल्क प्रवर्तन (ICE) ने वैकल्पिक प्रैक्टिकल प्रशिक्षण (OPT) वीजा पर अमेरिका में आए अंतर्राष्ट्रीय छात्रों को चेतावनी जारी की थी। इस चेतावनी में कहा गया था कि यदि वे अपना OPT शुरू होने के 90 दिनों के अंदर अपने रोजगार की सूचना देने में असफल रहते हैं तो छात्र और एक्सचेंज विजिटर इन्फॉर्मेशन सिस्टम (SEVIS) में उनकी कानूनी स्थिति रद्द कर दी जाएगी।

 

कॉलेज भी जारी कर चुके हैं चेतावनी


अमेरिका में नई सरकार बनने के बाद से ही बड़े स्तर पर चल रहा डिपोर्टेशन की प्रक्रिया चल रही है। अमेरिका के राष्ट्रपति वीजा के नियमों को सख्ती से लागू करने की बात कह चुके हैं। ट्रंप सरकार के वीजा नियमों से जुड़े फैसलों के बाद कई कॉलेज अपने अंतर्राष्ट्रीय छात्रों को चेतावनी जारी कर चुके हैं। कॉलेजों ने अपने दूसरे देशों के छात्रों को वीजा रद्द होने के डर से अमेरिका से बाहर यात्रा न करने के लिए कहा था।

 

यह भी पढ़ें: मिस्र में मिले शराब के 5 हजार साल पुराने जार, इससे क्या हासिल होगा?

 

वीजा नियमों को सख्त किया गया


भारत में अमेरिकी दूतावास ने भी इस महीने की शुरुआत में अमेरिका में रह रहे भारतीय प्रवासियों के लिए चेतावनी जारी की थी और उन्हें डिपोर्टेशन की चेतावनी दी थी। अमेरिकी दूतावास ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर घोषणा की थी  जिसमें कहा गया है, 'अगर आप आप वीजा खत्म होने की समय सीमा से ज्यादा संयुक्त राज्य अमेरिका में रहते हैं तो आपको निर्वासित किया जा सकता है। इसके साथ ही भविष्य में आपको संयुक्त राज्य अमेरिका की यात्रा पर स्थायी प्रतिबंध का सामना करना पड़ सकता है।' यह चेतावनी भारत से H-1B वीजा से अमेरिका में जाने वाले लोगों को दी गई थी। 

 

डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति पद की शपथ लेने से पहले ही यह साफ कर दिया था कि वह वीजा के नियमों को सख्त करेंगे और शर्तें न मानने वाले लोगों को डिपोर्ट करेंगे। ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के कुछ दिन बाद ही अमेरिका से लगभग 700 भारतीयों को डिपोर्ट कर दिया गया था। भारत के विदेश मंत्रालय ने जो डेटा जारी किया था उसके अनुसार, 682 भारतीयों को अमेरिका ने डिपोर्ट किया है। इनमें से अधिकतर अवैध तरीके से अमेरिका में घुसे थे।

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap