logo

ट्रेंडिंग:

58 सैनिक मरे, कई चौकियां तबाह, तालिबान से भिड़ पाकिस्तान ने क्या खोया?

अफगान के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि सैन्य ठिकानों पर हमले किए गए हैं। पाकिस्तान ने कहा है यह सिर्फ जवाबी कार्रवाई है। सीमा पर झड़प अभी जारी है।

Taliban Pakistan Clash

तालिबान-पाकिस्तान में जंग जैसे हालात। (Photo Credit: Social Media)

पाकिस्तान और अफगानिस्तान की सीमा पर हालात ठीक नहीं हैं। तालिबानी सेना और पाकिस्तानी सेना के बीच कई जगहों पर गोलीबारी हुई है। तालिबान के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि अफगानिस्तान की जमीन पर पाकिस्तान ने हाल में सैन्य अभियानों को अंजाम दिया है, जिसके जवाब में तालिबानियों ने पाकिस्तानी सेना पर हमला किया है। पाकिस्तान की तरफ से भी इन हमलों का जवाब दिया जा रहा है। हमलों में अब तक 58 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक मारे जा चुके हैं। यह दावा तालिबान ने किया है। 

पाकिस्तान और अफगानिस्तान सीमा पर शनिवार देर रात से ही गोलीबारी जारी है। तालिबानी सेना ने पाकिस्तानी चौकियों पर निशाना बनाया। काबुल में पाकिस्तान के हमले के बाद से ही दोनों देशों के बीच हालात तनावपूर्ण हैं। दोनों देशों की ओर से कहा जा रहा है कि सीमा पर कई जगह हिंसक झड़पें जारी हैं।

यह भी पढ़ें: TTP ने पाकिस्तान को कितने जख्म दिए, नूर वाली से क्यों डरे मुनीर?

जबीउल्लाह मुजाहिद, प्रवक्ता, तालिबान सरकार:
अफगानी सेना ने 25 पाकिस्तानी सैन्य चौकियों पर कब्जा कर लिया है, 58 सैनिक मारे गए हैं और 30 अन्य घायल हुए हैं।

कैसे भड़की हिंसा?

अफगान तालिबान सरकार का कहना है कि यह अभियान गुरुवार रात काबुल सहित दो क्षेत्रों में पाकिस्तान की कार्रवाई का जवाब है। कुछ मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अफगानिस्तान की ओर से किए गए हमलों का जवाब पाकिस्तान ने बेहद कड़ाई से दिया है। टैंक, तोप और ड्रोन अफगानिस्तान की सीमा पर मंडराते नजर आए हैं।

ऐसे बिगड़ते गए अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर हालात

पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में टीटीपी के कई ठिकानों पर हवाई हमले किए थे। पाकिस्तान का दावा है कि वायुसेना ने TTP प्रमुख मुफ्ती नूर वली मेहसूद को ही मार गिराया। महसूद पूर्वी काबुल में छिपा हुआ था। तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने तत्काल प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया कि धमाके में कोई घायल नहीं हुआ है।

यह भी पढ़ें: नई दिल्ली में तालिबानी मंत्री की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर क्यों मचा विवाद?

अमीर खान मुत्तकी, तालिबान विदेश मंत्री, अफगानिस्तान:-
पाकिस्तान हमारे साथ खेल खेलना बंद करे। अफगानिस्तान को ज्यादा मत उकसाए। अगर आप ऐसा कर रहे हैं तो तो एक बार ब्रिटेन और अमेरिका से पूछ लीजिए। दोनों देश आपको समझा देंगे कि अफगानिस्तान के साथ ऐसा खेल खेलना ठीक हीं है। 

कतर-सऊदी अरब ने शांति की अपील की

पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने अफगान सेना की ओर से नागरिकों पर गोलीबारी को अंतर्राष्ट्रीय कानून का उल्लंघन बताया है। सऊदी अरब और कतर ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव पर चिंता जाहिर की है। दोनों देशों ने कहा है कि पाकिस्तान को संयम बरतना चाहिए। 

 

यह भी पढ़ें: इस्लामाबाद सील, सड़कें-इंटरनेट बंद; पाकिस्तान में हो क्या रहा है?

हालिया झड़प की वजह क्या है?

पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) को अपने क्षेत्र में शरण देता है। यह संगठन, पाकिस्तान में आतंकी हमले करता है। तालिबान इन आरोपों को खारिज करता है। टीटीपी सख्त इस्लामी शासन लागू करने के लिए पाकिस्तानी सरकार के खिलाफ लड़ रहा है। तालिबान इन आरोपों को खारिज करता है।  

 

तालिबान सरकार ने दावा किया कि गुरुवार को पाकिस्तान ने अफगान हवाई क्षेत्र का उल्लंघन कर पकतीका प्रांत के एक बाजार पर बमबारी की, जिसमें कई दुकानें नष्ट हुईं। तालिबान ने इसे अपनी संप्रभुता का उल्लंघन बताया और जवाबी कार्रवाई के तौर पर पाकिस्तानी सैनिकों पर कई पहाड़ी इलाकों में हमले किए।

 

अब तक इस जंग में क्या हुआ है?

तालिबान के हमलों पर पाकिस्तान ने कहा है कि अफगान बलों ने आम नागरिकों पर गोलीबारी की। जवाब में पाकिस्तानी सेना ने भी कुर्रम, अंगूर अड्डा, बाजौर, चित्राल जैसे सीमावर्ती क्षेत्रों में कार्रवाई की। दोनों पक्षों की तरफ से गोलीबारी जारी है। हमले में पाकिस्तान के 11 से ज्यादा सैनिक मारे जा चुके हैं।

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap