दुनियाभर में 25% से 30% लोग नॉन अल्कोहलिक फैटी लिवर डिजीज (NAFLD) से प्रभावित है। यह समस्या खासतौर से उन लोगों को ज्यादा होती है जो मोटापे, टाइप 2 डायबिटीज और कोलेस्ट्रॉल की बीमारी से पीड़ित है। भारत में 20% से 30% लोग फैटी लिवर की समस्या से पीड़ित है। इस बीमारी में लिवर के आसपास फैट जमा होने लगता है जिस वजह से लिवर की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचता है।
फैटी लिवर के कारण फाइब्रोसिस, लिवर सिरोसिस और लिवर कैंसर जैसी गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। कई अध्ययनों में दावा किया गया है कि सेब का सिरका फैटी लिवर को कम करने में मददगार होता है। इसमें एसेटिक एसिड होता है जो मेटाबॉल्जिम को बढ़ाने और वजन को घटाने में मदद करता है।
यह भी पढ़ें- लिवर कैंसर के बढ़ने का कारण हैं ये 3 चीजें, लैंसेट की रिपोर्ट में दावा
एप्पल साइडर विनेगर से कम होता है फैटी लिवर
2025 में हाल ही में चूहों पर स्टडी हुई है जिसमें पाया गया कि एप्पल साइडर विनेगर देने से फैटी लिवर को कम करने में मदद मिली। साथ ही इंसुलिन का लेवल बेहतर हुआ। हालांकि अभी इंसानों पर ज्यादा अध्य्यन नहीं हुए है। 2021 में हुए अधय्यन में बताया गया कि एप्पल साइडर विनेगर कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने में मदद करता है। इस वजह से माना जा सकता है कि फैटी लिवर को कम करने में एप्पल साइडर विनेगर मददगार हो सकता है। हालांकि एप्पल साइडर विनेगर और फैटी लिवर डिजीज के बीच में सीधे संबंध को लेकर अभी और शोध करने की जरूरत है।
एप्पल साइडर विनेगर में एसिटिक ऐसिड पाया जाता है जो खून में ग्लूकोज और फैट मेटाबॉलिज्म के लेवर को नियंत्रित करने में मदद करता है। इसका इस्तेमाल कर कैलोरी को नियंत्रित कर सकते हैं और वजन घटाने में मदद मिलती है। अगर इसका अधिक मात्रा में सेवन करते हैं तो दांतों की परत का घिसना, मसूड़ों में जलन, शरीर में पोटेशियम की कमी, गैस और जलन की समस्या हो सकती है।
यह भी पढ़ें- इकोथेरेपी भी कम कर सकता है तनाव डिप्रेशन, आसान है तरीका
कैसे करें एप्पल साइडर विनेगर का इस्तेमाल
- आप 1 से 2 टेबल स्पून एप्पल साइडर विनेगर को पानी में मिलाकर पिएं। सीधे पीना शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है।
- खाना खाने के बाद एप्पल साइडर विनेगर पिएं।
- खाली पेट इसका सेवन ना करें।
Disclaimer: यह आर्टिकल इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारियों और सामान्य बातचीत पर आधारित है। विस्तृत जानकारी के लिए आप अपने किसी डॉक्टर की सलाह लें।