logo

ट्रेंडिंग:

च्यूइंग गम चबाने से बढ़ता है दिमाग का फोकस, स्टडी में दावा

क्या आप जानते हैं च्यूइंग गम या वुडन ब्लॉक चबाने से दिमाग तेज होता है। ऐसा हम नहीं हाल ही में हुई स्टडी में दावा किया गया है।

chewing increase brain power

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit: Freepik)

कई लोग च्यूइंग गम का सेवन मुंह को फ्रेश रखने के लिए करते हैं। कुछ लोगों को च्यूइंग गम चबाना पसंद होता है। इसलिए उसका सेवन करते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं च्यूइंग गम चबाने से दिमाग तेज होता है और याददाश्त भी बढ़ती है। हाल ही में एक स्टडी में पाया गया कि चबाने से दिमाग में एंटीऑक्सीडेंट ग्लूटाथायोन की मात्रा बढ़ जाती है। यह खासतौर पर दिमाग के उस हिस्से में बढ़ता है जो फोकस और फैसले लेने की क्षमताओं को नियंत्रित करता है। यह स्टडी नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन में छपी है।

क्या होता है ग्लूटाथायोन?

ग्लूटाथायोन पॉवरफुल एंटीऑक्सीडेंट है। यह प्राकृतिक रूप से हमारी कोशिकाओं (सेल्स) के अंदर से निकलता है। यह दिमाग और शरीर के हानिकारक मॉलिक्यूल्स को रिएक्टिव ऑक्सीजन और नाइट्रोजन से बचाता है। अगर किसी के शरीर में ग्लूटाथायोन की कमी है तो अल्जाइमर और पार्किंसन जैसी गंभीर बीमारी हो सकती है। इसीलिए जरूरी है कि हम ग्लूटाथायोन को अपनी डाइट, सप्लीमेंट और मेडिकल ट्रीटमेंट के जरिए बढ़ाएं।

 

यह भी पढ़ें- अमिताभ बच्चन पर कैसे पड़ रहा है उम्र का असर? खुद बताई परेशानियां

चबाने से कैसे बढ़ता है दिमाग का फोक्स?

हाल ही में एक स्टडी हुई जिसमें 52 स्टूडेंट्स को शामिल किया गया। इस स्टडी में छात्रों को दो ग्रुप में बांटा गया। एक ग्रुप को च्यूइंग गम दिया गया और दूसरे ग्रुप को वुडन ब्लॉक 

(वुडन ब्लॉक का मतलब लकड़ी को चबाना नहीं बल्कि रिसर्च की भाषा में थोड़े हार्ड मैटेरियल से है) चबाने के लिए दिया गया। दोनों ग्रुप को केवल 5 मिनट के लिए चबाना था। दोनों ग्रुप को 1 सेकंड चबाकर एक बार रुकना रखा था। इस स्टडी में MEGA-PRESS sequence spectroscopy नाम की एंडवास्ड ब्रेन स्कैन तकनीक का इस्तेमाल कर ग्लूटाथियोन का स्तर मापा गया।

 

स्टडी में पाया गया कि च्यूइंग गम और लकड़ी, दोनों को चबाने से दिमाग में ग्लूटोथायोन का स्तर बढ़ा है लेकिन जिन्होंने वुडन ब्लॉक को चबाया था उनकी मेमोरी ने ज्यादा बेहतर प्रदर्शन किया था। रिसर्च में पाया गया कि जब हम थोड़ी सख्त चीजो को चबाते हैं तब दिमाग ज्यादा एक्टिव होता है और नेचुरल डिफेंस सिस्टम ज्यादा बेहतर तरीके से काम करता है। हार्ड चीजें चबाने से दिमाग में एंटी ऑक्सीडेंट का लेवल बढ़ता और सोचने समझने की क्षमता बढ़ती है।

 

यह भी पढ़ें- गंदा हेलमेट पहनने से बालों में हो सकती हैं ये गंभीर समस्याएं

 

इसका मतलब यह नहीं है कि वुडन ब्लॉक को चबाना शुरू कर दें। हम चबाने की प्रक्रिया को हल्के में लेते हैं लेकिन यह बहुत ही फायदेमंद है। आप अपनी डाइट में मूली, सेब, नट्स और क्रिस्प सब्जियों को शामिल कर सकते हैं। यह चबाने को मुश्किल बनाती है।

 

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap