logo

ट्रेंडिंग:

फैट लॉस या वेट लॉस, पेट की चर्बी को कम करने के लिए क्या है फायदेमंद

वजन घटाने के लिए हम तमाम तरह के उपाय अपनाते हैं। क्या आप जानते हैं कि वजन घटाने के लिए क्या जरूरी है वेट लॉस या फैट लॉस? आइए दोनों के बीच में अंतर समझते हैं।

fat loss vs weight loss

फैट लॉस वर्सेस वेट लॉस (Photo Credit: Freepik)

खराब खानपान और घंटों एक ही जगह बैठ कर काम करने की वजह से वजन बढ़ जाता है। हर 8 में से 1 व्यक्ति मोटापे की समस्या से परेशान है। मोटापे की वजह से कई तरह की गंभीर बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए मोटाप को कम करने के लिए हम तमाम तरह के उपाय अपनाते हैं। हालांकि वजन घटाने के साथ शरीर को स्वस्थ रखना भी बेहद जरूरी है।

 

इसी के साथ यह भी जानना जरूरी है कि वेट मेंटेन करने के लिए वेट लॉस करना चाहिए या फैट लॉस। हमने इस बारे में मैक्स अस्पताल की डाइटिशियन सुरभि वर्मा से बात चीत की है।

 

यह भी पढ़ें- हार्ट अटैक से कम हुई मौतें, मगर ये बीमारियां अमेरिका में बड़ा खतरा?

लोग वजन घटाने के चक्कर में खाना छोड़ देते हैं, क्रैश कोर्स डाइट करते हैं, लो कैलोरी डाइट लेते हैं जिस वजह से मांसपेशियां कमजोर हो जाती है और जब आप इस तरह की डाइट छोड़ते हैं तो फिर वजन तेजी से बढ़ने लगता है'। 

 

क्यों वेट लॉस करने से बचना चाहिए?

 

 

वेट लॉस में शरीर से मसल्स, ग्लाइकोजन और गुड फैट का भी लॉस होता है। वेट लॉस की वजह से शरीर की मांसपेशियां पर प्रभाव पड़ता है और बीमारियां के चपेट में आने का खतरा बढ़ जाता है। वहीं, फैट लॉस में शरीर में जमा हुए फैट को कम किया जाता है।

 

डाइटिशियन सुरभि ने बताया कि आपको फैट लॉस के दौरान हेल्दी कार्ब्स, हाई फाइबर फूड, वेजिटेबल इन चीजों को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। इन चीजों को खाने से फैट लॉस में मदद मिलती है, साथ ही मांसपेशियां भी कमजोर नहीं होती है। यह डाइट प्लान लॉन्ग टर्म में फायदमेंद होता है।

फैट लॉस पर ध्यान दें

कई लोग दावा करते हैं कि आपका वजन तेजी से कम करवा देंगे। हालांकि यह समझना जरूरी है कि वजन में एक बड़ा हिस्सा मांसपेशियों और पानी की होता है। मांसपेशियों कमजोर होने से शरीर के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचता है। हेल्दी वेट मेंटेन करना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

  • ब्लड शुगर को मेंटेन रखें।
  • ब्लड में ट्राइग्लिसराइड्स और कोलेस्ट्रॉल का लेवल संतुलित रहता है।
  • शरीर में सूजन की समस्या नहीं होती है।

कई स्टडी में दावा किया गया है कि अगर शरीर में फैट ज्यादा है और मसल मास कम है तो बीमारियां हो सकती है जिसमें मेटाबॉलिक सिंड्रोम, हार्ट डिजीज, डायबिटीज आदि। मसल लॉस जल्दी होता है जबकि फैट लॉस करने में समय लगता है।

 

यह भी पढ़ें- फातिमा को पड़ते हैं दौरे, क्या होती है यह समस्या और इसका क्या है कारण?

फैट घटाते हुए मांसपेशियों को कैसे मजबूत रखें

  • अत्यधिक मात्रा में प्रोटीन खाएं- प्रोटीन हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी होता है। यह हमारे पाचन और उर्जा को बनाए रखने में मदद करता है।
  • शरीर में तरल पदार्थों को संतुलित रखता है।
  • इम्यून सिस्टम के लिए फायदेमंद होता है।
  • प्रोटीन शरीर में नई मांसपेशियों को भी बनाने काम करता है खासतौर से तब जब आप वजन घटाने की प्रक्रिया में होते हैं। प्रोटीन वाली चीजें आपके पेट को लंबे समय तक भरा रखती हैं जिस वजह से कम भूख लगती है।

2020-2025 Dietary Guidelines for Americans के मुताबिक, पुरुष को प्रतिदिन 34 से 56 ग्राम प्रोटीन का सेवन करना चाहिए। वहीं, महिलाओं को प्रतिदिन 34 से 46 ग्राम प्रोटीन खाना चाहिए।

 

एक्सरसाइज करें


 
एक्सरसाइज करने से फैट लॉस ज्यादा होता है। सीडीसी के मुताबिक, हर व्यक्ति को हफ्ते के 2 दिन मांसपेशियों को मजबूत रखने के लिए स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करनी चाहिए।

 

डाइटिशियन सुरभि वर्मा ने कहा कि फैट लॉस में समय ज्यादा लगता है लेकिन यह ज्यादा फायदेमंद है। इसे करने के लिए आपको हेल्दी डाइट फॉलो करना होगा साथ में एक्सरसाइज भी करनी होगी। उन्होंने आगे बताया कि जब आपकी जांघ, कमर और कूलहों का साइज थोड़ा कम होगा, कपड़े हल्के लूज आने लगेंगे तब समझना कि आपका वजन घट रहा है। इस दौरान आपको थकान नहीं होगी क्योंकि आप बैलेंस डाइट ले रहे हैं। खुद से फैट लॉस करने की गलती ना करें। आप इसके लिए डाइटिशियन की सलाह लें।

 

 

 

Related Topic:#Weight loss#Fat Loss

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap