मोटापा एक ऐसी बीमारी है जिससे हर दूसरा व्यक्ति परेशान है। मोटापे के बढ़ने का कारण खराब लाइफस्टाइल है। इसी कारण से बीमारियों के होने का खतरा बढ़ गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने शो मन की बात में ओबेसिटी की मुद्द पर बात की थी। 2022 के आंकड़ों के मुताबिक, विश्वभर में हर 8 में से एक व्यक्ति ओबेसिटी से पीड़ित है। इसकी वजह से टाइप डायबिटीज, हृदय रोग समते अन्य बीमारियों के होने का खतरा बढ़ जाता है। इस मामले में हमने न्यूट्रीप्लस डायरेक्टर और सीनियर क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट डॉक्टर अंजलि फाटक से खास बात चीत की।
उन्होंने इस इंटरव्यू में बताया कि कैसे रोजमरा का छोटी-छोटी चीजों में बदलाव कर आप इस बीमारी से बच सकते हैं। इसी के साथ उन्होंने बताया कि महिलाएं और बच्चे कैसे इस बीमारी से बच सकते हैं। इसके बारे में जानकारी दी है।
ये भी पढ़ें- ओबेसिटी और ओवरवेट में होता है महीन अंतर, जानें कारण और बचाव
ओबिसिटी को कम करने के लाइफस्टाइल में करें ये बदलाव
डॉक्टर अंजलि ने बताया कि आज के समय में ज्यादार लोग रिफाइंड ऑयल का इस्तेमाल करते हैं। रिफाइंड ऑयल में केमिकल ज्यादा होता है उसमें कुछ भी पोषक तत्व नहीं होता है। इसकी वजह से शरीर में इन्फ्लेमेशन बढ़ता है और फ्री रेडिकल्स की मात्रा बढ़ती है। इन दोनों चीजों के बढ़ने की वजह से हृदय संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। आप इसकी जगह गुड फैट का इस्तेमाल करें। गुड फैट प्लांट बेस्ड तेल में होता है जैसे सरसों का तेल, ऑलिव ऑयल, नारियल और तिल के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है।
एक ही तेल में बार-बार गर्म करके खाने वाली चीजों को खाने से बचना चाहिए क्योंकि उनकी वजह से स्ट्रोक का खतरा बढ़ता है। उन्होंने आगे बताया कि आप रिफाइंड कार्ब्स की जगह पर कॉम्प्लेक्स कार्ब्स खाएं। कॉम्प्लेक्स कार्ब्स(जिनमें फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है) जैसे की आप गेहूं की जगह मिलेट्स की बनी रोटी खा सकते हैं। ये आपके ब्लड में शुगर लेवल को भी मेंटेन करता है। फाइबर वाली चीजों को खाने से आपको देर तक भूख भी नहीं लगती है। इसके अलावा अपनी डाइट में नमक, प्रोसेस्ड चीजों का सेवन कम करें।
ये भी पढ़ें- 'तय कर लें कि 10% कम खाएं तेल...', Obesity पर पीएम मोदी की सलाह
फिजिकल एक्टिविटी जरूर करें- आप अपने डाइट के साथ-साथ फिजिकल एक्टिविटी को बढ़ाएं। फिजिकल एक्टिविटी से आप कैलोरी को बर्न कर सकते हैं। कम खाएं और ज्यादा फीजिक्ल एक्टिविटी करें। इससे आपकी बॉडी बैलेंस में आने लेनी चाहिए।
महिलाएं मोटापे को को करने के लिए फॉलों करें ये टिप्स
डॉक्टर अंजलि ने बताया, घर पर रहनी वाली महिलाएं पानी ज्याद पिएं। इसके अलावा ये अपने गट हेल्थ को अच्छा रखने के लिए जीरे या सॉफ के पानी का इस्तेमाल कर सकती हैं। इन्हें ब्रेकफास्ट जरूर करना चाहिए। ज्यादातर महिलाएं ब्रेकफास्ट नहीं करती हैं और एक साथ ज्यादा खाना खा लेती हैं, इससे वजन बढ़ता है। महिलाएं फिजिकल एक्टिविटी के नाम पर सिर्फ घर का काम करती है, ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहिए। उन्हें वर्कआउट करना चाहिए ताकि उनकी बॉडी को स्ट्रेंथ मिले, मांस पेशियां कमजोर ना हो जाएं। 40 के बाद महिलाओं के शरीर में कई ज्यादा हार्मोनल चेंज आते हैं। मेनोपॉज के बाद महिलाएं अपनी डाइट में अलसी, सोया सीड्स को अपनी डाइट में शामिल करें। इसके अलावा रोजाना सलाद खाएं ओर शुगर वाली चीजों को कम खाएं।
वहीं, बच्चों में भी ओबेसिटी के मामले तेजी से बढ़े हैं। डॉक्टर अंजिल ने बताय कि बच्चों को हेल्दी चीजें दें। उन्हें हरी सब्जियां को नए-नए तरीके से खिलाएं। उन्हें हेल्दी चीजों को खाने के फायदों के बारे में बताएं। इसके अलावा उन्हें आउटडोर एक्टिविटी करवाएं क्योंकि आज के बच्चे अपना ज्यादातर समय फोन पर देते हैं।
Disclaimer: यह आर्टिकल इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारियों और सामान्य बातचीत पर आधारित है। खबरगांव इसकी पुष्टि नहीं करता है। विस्तृत जानकारी के लिए आप अपने किसी डॉक्टर की सलाह लें।