बाजार में कई तरह के आर्टिफिशियल स्वीटनर्स मिलते हैं। इन आर्टिफिशियल स्वीटनर्स को लेकर दावा किया जाता है कि यह प्राकृतिक रूप से हेल्दी और लो कैलोरी युक्त स्वीटनर होते हैं। इसका इस्तेमाल लोग अपनी डाइट में स्लीम ट्रिम दिखने के लिए करते हैं क्योंकि इसमें कैलोरी नहीं होती है। क्या आप जानते हैं कि अधिक मात्रा में आर्टिफिशियल स्वीटनर का सेवन करने से मेटाबॉल्जिम, पाचन और हृदय पर प्रभाव पड़ता है।
Cardiovascular Research जर्नल में एक रिसर्च प्रकाशित हुई है। इस शोध में बताया गया कि एरिथ्रिटोल और जाइलिटॉल युक्त स्वीटनर्स हदय के लिए हानिकारक हो सकते हैं। इन शुगर सब्स्टीट्यूट्स का इस्तेमाल खाद्य उत्पादों और दवाइयों में किया जाता है। आइए बिना देर किए मार्केट में मिलने वाले स्वीटनर्स के बारे में जानते हैं।
यह भी पढ़ें- क्या पेट की चर्बी को कम करने के लिए काफी है पानी? जान लें जरूरी बातें
आर्टिफिशियल स्वीटनर सेहत के लिए है हानिकारक
कच्चे गन्ने का शक्कर
यह एक प्रकार का रिफाइंड शुगर है। इसमें थोड़े बहुत खनिज जरूर पाए जाते हैं लेकिन मुख्य रूप से सुक्रोज ही होता है। इसे अधिक मात्रा में खाने से वजन बढ़ना, इंसुलिन रेजिस्टेंस, टाइप 2 डायबिटीज और हृदय संबंधी बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है। आप इसकी जगह पर फलों का सेवन करें।
सैकरीन
सैकरीन सबसे पुराना आर्टिफिशियल स्वीटनर है। सैकरीन शुगर फ्री प्रोडक्ट्स और डाइट जूस में पाया जाता है। हालांकि इसमें कोई कैलोरी नहीं होती है। कुछ लोगों को इसके अधिक सेवन से पेट फूलना और अपच की समस्या हो सकती हैं। जिन लोगों को पेट संबंधी समस्याएं रहती हैं उन्हें सैकरीन का सेवन नियमित मात्रा में करना चाहिए।
यह भी पढ़ें- रात में लाइट जलाकर सोने वाले हो जाएं सावधान, हो सकती हैं ये परेशानियां
एस्पार्टेम
एस्पार्टेम आर्टिफिशयल स्वीटनर है जिसका इस्तेमाल शुगर ड्रिंक्स, दही और चिप्स में किया जाता है। अगर आप इन चीजों का अधिक सेवन करते हैं तो मेटाबॉलिज्म से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं।
एरिथ्रिटोल
एरिथ्रिटोल एक प्रकार का शुगर अल्कोहल है जिसमें जीरो कैलोरी होती है। हाल ही में स्टडी हुई है जिसमें बताया गया कि अधिक मात्रा में सेवन करने से खून जम जाता और हृदय संबंधी बीमारियां हो सकती हैं। इसके अलावा कुछ लोगों को गैस, पेट फूलने और डायरिया की समस्या हो सकती हैं। जिन लोगों को हृदय संबंधी बीमारी है उन्हें इसके सेवन से बचना चाहिए।
जाइलिटोल (Xylitol)
जाइलिटोल भी एक तरह का अल्कोहल शुगर है जो च्यूइंग गम, मिंट और लो शुगर बेक्ड चीजों में पाया जाता है। खासतौर से पालतू कुत्तों को जाइलिटोल वाली चीजों के दूर रखना चाहिए। इंसान नियमित मात्रा में इसका सेवन कर सकते हैं। इसे अधिक मात्रा में खाने से पेट संबंधी परेशानियां हो सकती हैं।
सुक्रालोज
सुक्रलोज का इस्तेमाल बेकरी प्रोडक्ट्स और डिंक्स में किया जाता है। अगर आप इसका बार -बार सेवन करते हैं तो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है।
मीठे का स्वाद पाने के लिए आर्टिफिशियल स्वीटनर्स पर पूरी तरह से निर्भर न रहे। आप इन चीजों की बजाय डाइट में कोकोनट शुगर, शहद और स्टीविया के पत्तों का इस्तेमाल कर सकते हैं।