logo

मूड

ट्रेंडिंग:

उरी, तंगधार, कुपवाड़ा में पाकिस्तान का आतंक, निशाने पर सैन्य चौकियां

पाकिस्तान बीते 3 दिनों से लगातार नियंत्रण रेखा पर गोलियां दाग रहा है। हर फायरिंग, बिना उकसावे के हो रही है। पढ़ें रिपोर्ट।

Jammu and Kashmir

LoC पर तैनात आतंकी सेना। (Photo Credit: PTI)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

पाकिस्तानी सेना ने कई भारतीय चौकियों को निशाना बनाकर गोलियां दागी हैं। लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) पर यह लगातार तीसरा दिन है, जब पाकिस्तान की ओर से भारी गोलीबारी की गई है। पाकिस्तान और भारत के बीच साल 2021 में दोबारा सीजफायर पर समझौता हुआ था, जिसे पाकिस्तान तोड़ता नजर आ रहा है।

पहलगाम हमले में 26 लोगों की मौत के बाद भारत ने पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराया तो पाकिस्तान की ओर से बिना उकसावे की फायरिंग की गई। पाकिस्तान ने फरवरी 2021 के समझौते की धज्जियां उड़ा दीं। दोनों देशों के बीच सामान्य हो रहे संबंध, एक बार फिर खटाई में पड़ गए।

भारत और पाकिस्तान के बीच कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर तनाव अभी अपने चरम पर है। हाल ही में पाकिस्तान की ओर से रातभर उकसावे की कार्रवाई हुई, जिसका जवाब भारतीय सैनिकों ने दिया है। रामपुर में ज्यादा गोलीबारी हुई है। 

क्यों बढ़ा है तनाव?
यह तनाव पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद शुरू हुआ, जिसके बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कदम उठाए। भारत ने सिंधु जल समझौते को निलंबित करने की बात कही। व्यापार बंद करने और सीमा पर जवाबी कार्रवाई करने के लिए रणनीति बनाई।

यह भी पढ़ें: कट्टरता नहीं, वफादारी जरूरी; आतंकियों की भर्ती का पैटर्न क्या होता है?

पाकिस्तान के जवाब में भारत ने क्या किया?
पाकिस्तान ने भी जवाब में भारत के खिलाफ कदम उठाए। पाकिस्तान ने हवाई क्षेत्र को बंद कर दिया है। व्यापार रोक दिया है। दोनों देशों के बीच फरवरी 2021 में हुए सीजफायर समझौता भी अब टूटता नजर आ रहा है। सीमा पर गोलीबारी और उकसावे की घटनाएं बढ़ गई हैं। यह गोलीबारी उत्तरी कश्मीर के कई इलाकों जैसे उरी, तंगधार, कुपवाड़ा और गुरेज में हो रही है। 

भारतीय सेना। (Photo Credit: PTI)

अभी और तनाव बढ़ेगा 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ कड़ा जवाब दिया जाएगा। विशेषज्ञों का मानना है कि भारत-पाकिस्तान के रिश्ते खराब होने से सीजफायर और कमजोर होगा, जिससे LoC पर तनाव और बढ़ेगा। 

यह भी पढ़ें: भारत-पाकिस्तान के उन 11 समझौतों की कहानी, जिनसे हटे तो होगा बुरा असर

पाकिस्तानी सेना कर रही है गोलीबारी
पाकिस्तानी सेना ने गुरुवार रात भी गोलीबारी की। पाकिस्तान का तर्क है कि यह सब इसलिए किया जा रहा है, जिससे भारतीय सैनिक उनकी सीमा में न घुसें।  भारतीय सैनिक उनकी सीमा में घुसे हैं या नहीं। कुल मिलाकर, दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर है और सीमा पर स्थिति और बिगड़ सकती है।

Related Topic:#Pakistan News

और पढ़ें