logo

ट्रेंडिंग:

'कुछ लोग बेवजह रोते हैं...,' तमिलनाडु में CM स्टालिन पर PM मोदी का तंज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु में 8,300 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की आधारशिला रखी है। उन्होंने अपने भाषण में क्या-क्या कहा है, पढ़ें रिपोर्ट।

Narendra Modi

तमिलनाडु में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। (Photo Credit: PTI)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के पहले वर्टिकल लिफ्ट समुद्री पुल का उद्घाटन किया है। प्रधानमंत्री मोदी रामनवमी के मौके पर रामेश्वरम पहुंचे और भगवान शिव के दर्शन किए। उन्होंने कहा कि दशकों पहले गुजरात से आए एक शख्स ने पम्बन ब्रिज तैयार किया था, अब गुजरात का ही एक शख्स वर्टिकल ब्रिज का उद्घाटन कर रहा है। पम्बन रेल ब्रिज की सौगात देश को दी। इसे 550 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है। दिलचस्प बात यह है कि प्रधानमंत्री के दौरे से राज्य के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने दूरी बनाई है। उन्होंने परिसीमन और तीन भाषा के नीति के खिलाफ मोर्चा खोला है। प्रधानमंत्री आम तौर पर जिस राज्य में जाते हैं, वहां का मुख्यमंत्री उनके कार्यक्रम में मौजूद होते हैं लेकिन इस प्रोटोकॉल से एमके स्टालिन ने दूरी बनाई है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'आज राम नवमी का पावन पर्व है, अब से कुछ समय पूर्व अयोध्या के भव्य राम मंदिर में रामलला का सूर्य की किरणों ने भव्य तिलक किया है। भगवान श्रीराम का जीवन, उनके राज्य से मिलने वाली सुशासन की प्रेरणा राष्ट्र निर्माण का बड़ा आधार है। बीते 10 वर्षों में, भारत ने अपनी इकोनॉमी का साइज दोगुना किया है। इतनी तेज ग्रोथ का एक बड़ा कारण हमारा शानदार मॉडर्न इंफ्रास्ट्रक्चर भी है। बीते 10 वर्षों में हमने रेल, रोड, एयरपोर्ट, पानी, पोर्ट, बिजली, गैस पाइप लाइन, ऐसे इंफ्रास्ट्रक्चर का बजट करीब 6 गुना बढ़ाया है।'

यह भी पढ़ें: PM मोदी ने रामेश्वरम में किया पंबन ब्रिज का उद्घाटन, जानिए पुल की ताकत

 

'उत्तर से दक्षिण तक, भारत में ब्रिज क्रांति'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'आज देश में बहुत तेजी से मेगा प्रोजेक्ट पर काम हो रहा है। आप नॉर्थ में देखेंगे तो जम्मू कश्मीर में दुनिया के सबसे ऊंचे रेल ब्रिज में से एक 'चिनाब ब्रिज' बना है। पश्चिम में जाएंगे तो मुंबई में देश का सबसे लंबा सी ब्रिज 'अटल सेतु' बना है। पूरब में जाएंगे तो असम के 'बोगीबील ब्रिज' के दर्शन होंगे। दक्षिण में आते हैं तो दुनिया के गिने-चुने वर्टिकल लिफ्ट ब्रिज में से एक 'पंबन ब्रिज' का निर्माण पूरा हुआ है।'



'कुछ लोग बेवजह रोते हैं'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिना नाम लिए राज्य के सीएम स्टालिन पर तंज कसते हुए कहा, 'इसके बावजूद भी कुछ लोगों को  बिना कारण रोते रहने की आदत है, वो रोते रहते हैं। 2014 से पहले रेल प्रोजेक्ट के लिए हर साल सिर्फ 900 ​करोड़ रुपये ही मिलते थे। इस वर्ष तमिलनाडु का रेल बजट 6,000 करोड़ रुपये से ज्यादा है और भारत सरकार यहां के 77 रेलवे स्टेशन को मॉडर्न भी बना रही है। इसमें रामेश्वरम का रेलवे स्टेशन भी शामिल है।' उन्होंने केंद्र पर तमिलनाडु के साथ सौतेले व्यवहार का आरोप लगाया था। 

यह भी पढ़ें: भरोसे पर आंच, सेक्युलर पर सवाल, RJD के M-Y समीकरण में फंसे नीतीश कुमार

विकसित भारत में तमिलनाडु का रोल अहम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'विकसित भारत के सफर में तमिलनाडु का बहुत बड़ा रोल है। मैं मानता हूं, ​तमिलनाडु का सामर्थ्य जितना ज्यादा बढ़ेगा, भारत की ग्रोथ उतनी तेज होगी। बीते दशक में, तमिलनाडु के विकास के लिए 2014 की तुलना में तीन गुना ज्यादा पैसा केंद्र सरकार की ओर से दिया गया है। आज दुनिया में भारत के प्रति आकर्षण बढ़ा है, लोग भारत को जानना चाहते हैं, भारत को समझना चाहते हैं। इसमें भारत के कल्चर का, हमारी सॉफ्ट पावर का भी बड़ा रोल है।'

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap