logo

ट्रेंडिंग:

रूस से यूक्रेन तक, PM के विदेश दौरों पर कितना खर्च होता है?

प्रधानमंत्री के विदेश दौरों पर करोड़ों में रकम खर्च होती है। साल 2022 से लेकर अब तक पीएम के विदेश दौरे पर कितना खर्च हुआ है, पढ़ें लेखा-जोखा।

Narendra Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। (Photo Credit: PTI)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मई 2022 से दिसंबर 2024 के बीच में कुल 38 विदेश यात्राएं की हैं, जिन पर 259 करोड़ रुपये से ज्यादा का खर्च आया है। विदेश दौरे पर उन्होंने अलग-अलग राष्ट्राध्यक्षों के साथ मुलाकात की, द्विपक्षीय वार्ताओं में हिस्सा लिया और कई अहम समझौतों पर हस्ताक्षर किया है। संसद में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने विदेश मंत्रालय से पीएम के विदेश दौरों को लेकर खर्च का लेखा-जोखा मांगा था, जिससे जुड़ी जानकारियां विदेश मंत्रालय की ओर से सदन के पटल पर रखी गई हैं। 

प्रधानमंत्री के साथ-साथ विदेश दौरे पर उनके प्रतिनिधि, सुरक्षा अधिकारी, स्टाफ और नेताओं का दल भी जाता है। इसका खर्च सरकार वहन करती है। राज्यसभा में मल्लिकार्जुन खड़गे ने यह भी सवाल किया था कि दूतावासों की ओर से कितना खर्च किया गया, किन-किन क्षेत्रों में पैसे खर्च किए जाते हैं, इनका विवरण मांगा गया था।

यह भी पढ़ें: लोकसभा में लागू होने वाला 'गिलोटिन' होता क्या है?

सवाल क्या था?
मल्लिकार्जुन खड़गे ने विदेश मंत्रालय से सवाल किया था, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश यात्राओं के इंतजाम पर भारतीय दूतावास कितना खर्च करते हैं। साल दर साल देशवार आंकड़े क्या हैं। होटल अरेंजमेंट, कम्युनिटी रिसेप्शन, ट्रांसपोर्ट और दूसरे खर्च अब तक कितने हुए हैं।'



पीएम के विदेश दौरों पर कितना खर्च होता है?
विदेश मंत्रालय ने अपने जवाब में कहा है कि वेन्यू, सुरक्षा व्यवस्था और आने-जाने पर कुल खर्च करीब 104 करोड़ रुपये हुए हैं। इसके अलावा 75.7 करोड़ रुपये अन्य चीजों पर खर्च हुए हैं। ट्रांसपोर्ट पर करीब 71.1 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। 

यह भी पढ़ें: महाकुंभ को 'दांडी मार्च' और 'दिल्ली चलो' जैसा बता गए PM मोदी


किस देश पर सबसे ज्यादा खर्च हुए रुपये?

साल देश कुल खर्च (रुपये में)

  • 2022 जर्मनी 9.44 करोड़
  • 2022 डेनमार्क 5.47 करोड़
  • 2022 फ्रांस 1.07 करोड़
  • 2022 नेपाल 80 लाख
  • 2022 जापान 8.01 करोड़
  • 2022 UAE 1.64 करोड़
  • 2022 जर्मनी 15.47
  • 2022 (सितंबर) जापान 7.08 करोड़
  • 2022 उज्बेकिस्तान 1.57 करोड़
  • 2022 इंडोनेशिया 4.69 करोड़
  • 2023 पपुआ न्यू गिनी 8.58 करोड़
  • 2023 ऑस्ट्रेलिया 6.06 करोड़
  • 2023 जापान 17.9 करोड़
  • 2023 अमेरिका 22.89 करोड़
  • 2023 मिस्र 2.69 करोड़
  • 2023 फ्रांस 13.74 करोड़
  • 2023 UAE 1.45 करोड़
  • 2023 दक्षिण अफ्रीका 6.11 करोड़
  • 2023 ग्रीस 6.97 करोड़
  • 2023 इंडोनेशिया 3.62 करोड़
  • 2023 UAE 4.28 करोड़
  • 2024 UAE 5.31 करोड़
  • 2024 कतर 3.14 करोड़





किन देशों पर ज्यादा खर्च हुए हैं रुपये?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिका दौरे पर जून 2023 के दौरान करीब 22.89 करोड़ रुपये खर्च हुए थे, दूसरी तरफ सितंबर 2024 में 15.33 करोड़ रुपये खर्च हुए थे। जापान में मई 2023 में 17.19 करोड़ रुपये खर्च हुए, वहीं मई 2022 में नेपाल पर करीब 80 लाख रुपये खर्च हुए। 

यूक्रेन, पोलैंड और रूस दौर पर कितना खर्च हुआ?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2024 में पोलैंड, यूक्रेन, रूस, इटली, ब्राजील और गुयाना का दौरा किया था। पोलैंड दौरे पर करीब 10.10 करोड़ रुपये कर्च हुए थे, यूक्रेन पर 2.52 करोड़ रुपये, रूस पर 5.34 करोड़ रुपये, इटली दौरे में 1 करीब 14.26 करोड़ रुपये खर्च हुए थे। ब्राजील दौरे के दौरान 5.51 करोड़ और गुयाना दौरे पर 5.45 करोड़ रुपये खर्च हुए थे। प्रधानमंत्री के विदेश दौरे पर कुल खर्च करीब 258 करोड़ रुपये हुए।

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap