'दीवार की तरह खड़ा मोदी,' लाल किले से PM के भाषण की 10 बड़ी बातें
देश
• NEW DELHI 15 Aug 2025, (अपडेटेड 15 Aug 2025, 10:14 AM IST)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से 103 मिनट लंबा भाषण दिया है। यह अब तक, लाल किले से दिया गया सबसे बड़ा भाषण है। पीएम मोदी के भाषण से जुड़ी खास बाते क्या हैं, पढ़ें।

लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। (Photo Credit: PTI)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 79वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से 12वीं बार देश को संबोधित किया। उन्होंने रोजगार से लेकर देश की सुरक्षा तक पर देश की उपलब्धियों का जिक्र किया। पीएम ने 2 बड़े ऐलान किए हैं। उन्होंने कहा है कि आम लोगों को टैक्स से बड़ी राहत दी जाएगी, साथ ही विकसित भारत रोजगार योजना के लिए देश के 3 करोड़ से ज्यादा युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। प्रधानमंत्री ने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कहा कि वीर जवानों ने दुश्मनों को उनकी कल्पना से परे सजा दी है।
प्रधानमंत्री पीएम मोदी ने कहा, 'मेरे प्यारे देशवासियो, आजादी का यह महापर्व 140 संकल्पों का पर्व है। आजादी का ये पर्व सामूहिक सिद्धियों, गौरव का पर्व है। हृदय उमंग से भरा हुआ है। देश एकता की भावना को मजबूती दे रहा है। 140 करोड़ देशवासी तिरंगे के रंग में रंगे हैं। हर घर तिरंगा है। भारत के हर कोने से हिमालय हो या रेगिस्तान हो या समुद्र तट हो, हर तरफ एक ही गूंज है- हमारी प्राण से भी प्यारी मातृभूमि का जयगान है।'
यह भी पढ़ें: LIVE: लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री मोदी का संबोधन, पढ़ें हर बात
पढ़ें प्रधानमंत्री मोदी के स्पीच की 10 बड़ी बातें
- ऑपरेशन सिंदूर आक्रोश की अभिव्यक्ति
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'आज मुझे लाल किले की प्राचीर से ऑपरेशन सिंदूर के वीर जांबाजों को सैल्यूट करने का अवसर मिला है। हमारे सैनिकों ने दुश्मनों को उनकी कल्पना से परे सजा दी है। 22 अप्रैल को पहलगाम में सीमा पार से आतंकियों ने जिस प्रकार का कत्ले आम किया। धर्म पूछकर लोगों को मारा। पूरा हिंदुस्तान आक्रोश से भरा हुआ था। पूरा विश्व इस संहार से चौंक गया था। ऑपरेशन सिंदूर उसी आक्रोश की अभिव्यक्ति है। हमने सेना को खुली छूट दी। हमारी सेना ने वो करके दिखाया, जो कई दशकों तक भुलाया नहीं जा सकता। सैकड़ों किमी दुश्मन की धरती में घुसकर आतंकियों को नेस्तनाबूद किया। पाकिस्तान की नींद अभी उड़ी है। पाकिस्तान में हुई तबाही इतनी बड़ी है कि रोज नए खुलासे हो रहे हैं।' - देश सुदर्शन चक्र मिशन लॉन्च करेगा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है, 'भगवान श्रीकृष्ण से प्रेरणा लेकर सुदर्शन चक्र की राह चुनी है। महाभारत की लड़ाई के दौरान श्रीकृष्ण ने सुदर्शन चक्र से सूर्य के प्रकाश को रोक दिया था और दिन में अंधेरा दिया था। तब अर्जुन ने जयद्रथ का वध करने की शपथ पूरी हुई थी। अब देश सुदर्शन चक्र मिशन लॉन्च करेगा। यह मिशन एक पावरफुल सिस्टम होगा। यह दुश्मन के हमले नाकाम करने के साथ दुश्मन पर हिटबैक भी करेगा। हमें भारत के मिशन सुदर्शन के लिए मूलभूत बातें तय की हैं। ये पूरा आधुनिक सिस्टम, रिसर्च-डेवलमेंट देश में ही हो, देश के नागरिकों की तरफ से ही हों।सुदर्शन चक्र की ताकत थी, वो जहां जाना होता था, वहीं जाता था यानी प्रिसाइज था। इसके जरिए भी हम टारगेटेड तरीके से आगे बढ़ेंगे। मैं प्रतिबद्धता से इस आगे बढ़ने का वचन देता हूं।'
यह भी पढ़ें: दीवाली पर मिलेगा 'बहुत बड़ा गिफ्ट', PM मोदी ने GST पर क्या ऐलान किया? - अब बस्तर के जवान ओलंपिक खेलते हैं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'हम बदलाव लाने में सफल हुए हैं। देश का बड़ा जनजातीय क्षेत्र नक्सलवाद की चपेट में लहुलुहान हो चुका था। सबसे बड़ा नुकसान आदिवासी लोगों को हुआ। इन लोगों ने अपने परिजन को खो दिए। एक समय था, 125 से ज्यादा जिलों में नक्सलवाद जड़ें जमा चुका था। इसमें जनजातीय नौजवान फंसे थे। आज नक्सलवाद 20 जिलों में सिमट चुका है।एक जमाना था, बस्तर को याद करते ही बम-बंदूक की आवाज सुनाई देती थी। अब बस्तर के नौजवान ओलंपिक करते हैं। देश ये बदलाव देख रहा है। जो कभी रेड कॉरिडोर जाना जाता था, अब ग्रीन कॉरिडोर बन गया है। आज यहां संविधान, विकास और कानून का तिरंगा फहरा दिया है। भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के मौके पर हमने लोगों को जीवन बचाकर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी है।' - 100 साल पहले शुरू हुआ संघ, मातृभूमि के लिए किया समर्पण
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, '100 साल से पहले एक संगठन का जन्म हुआ- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ। इसने मातृभूमि के लिए समर्पण किया है। यह दुनिया का सबसे बड़ा NGO है। सेवा, समर्पण, संगठन और अद्वितीय अनुशासन के माध्यम से, आरएसएस ने राष्ट्र निर्माण में एक अनूठी भूमिका निभाई है। इसे दुनिया के सबसे बड़े स्वयंसेवी संगठनों में से एक माना जाता है। मैं लाल किले की प्राचीर से सभी स्वयंसेवकों का नमन करता हूं।' - मोटापा देश के लिए संकट बन गया है
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'जो क्षेत्र पिछड़े हैं, हम उनको प्राथमिकता देना चाहते हैं। हमने पूर्वी भारत के विकास के लिए हजारों करोड़ के प्रोजेक्ट शुरू किए हैं। जीवन के हर क्षेत्र में विकास होना चाहिए। एक समय था, जब बच्चे खेलते थे तो माता-पिता पसंद नहीं करते थे। अब बच्चों के खेलने को माता-पिता पसंद करते हैं। ये शुभ संकेत है। हम देश में खेलो भारत नीति लेकर आए हैं, ताकि खेलों का विकास हो। हम खेलों का एक पूरा तंत्र विकसित करना चाहते हैं। इसे दूर-दराज के बच्चों तक भी पहुंचाने का काम कर रहे हैं। मोटापा देश के लिए संकट बनता जा रहा है। हमें मोटापे से बचना है। परिवार तय करे, खाने का तेल 10% कम आएगा और 10% कम यूज होगा। - 3 करोड़ महिलाएं बन गई हैं लखपती
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, 'नारीशक्ति का लोहा हम सब मानते हैं। देश को बढ़ाने में नारीशक्ति छाई हुई हैं। आज गर्व के साथ नारी कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है। NDA में पहली महिला कैडेट्स पासआउट हुईं, देश गर्व से भर गया। नमो ड्रोन दीदी की नई पहचान बनीं। हमने 3 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का संकल्प लिया था। इस लक्ष्य को हम समय से पूरा करने कर लेंगे। अब तक 2 करोड़ लखपति दीदी बन चुकी हैं।' - रेहड़ी पटरी वाले ले रहे हैं UPI
मैंने गरीबी किताबों में नहीं पढ़ी है, मैं जानता हूं। सरकार में रहा हूं, मेरी कोशिश रही है कि सरकार फाइलों में नहीं होनी चाहिए। सरकार देश के नागरिकों के जीवन में होनी चाहिए। दलित, पीड़ित वंचिंत हों, उनके लिए सरकारें प्रो एक्टिव हों, प्रो पीपल हों, उस दिशा में हम हर दिन कोशिश कर रहे हैं, हम हर दिन सरकार की योजनाओं पर काम कर रहे हैं, सामाजिक न्याय का संतृत्पीकरण पर ध्यान दे रहे हैं। गरीबों को उनका हक मिले, जनधन अकाउंट खोले गए, सिर्फ बैंक का अकाउंट खोलने के लिए नहीं था। हमने जनता में सामर्थ्य जगाया है। आयुष्मान भारत, जनता के आरोग्य का मंत्र है। रेहड़ी पटरी वालों के लिए पीएम स्वनिधि योजना शुरू किया गया है। यूपीआई से पैसे ले रहा है, दे रहा है। यह बदलाव तक आखिरी व्यक्ति तक पहुंच रही हैं। जमीन से जुड़ी हुई हुई योजनाएं, बदलाव लाने का मंत्र था।
यह भी पढ़ें: लाल किले से भाषण देकर PM मोदी ने इंदिरा गांधी का कौनसा रिकॉर्ड तोड़ा?
- रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म का मंत्र देश के लिए जरूरी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'हमें किसी की भी लकीर छोटी नहीं करनी है। किसी की लकीर को छोटा करने में हमें अपनी ऊर्जा नहीं खपानी है। हमें अपनी लकीर लंबी करनी है। हम अगर अपनी लकीर लंबी करते हैं तो दुनिया भी हमारा लोहा मानेगी और ऐसे समय में जब वैश्विक प्रतिस्पर्धा बढ़ रही है, आर्थिक स्वार्थ बढ़ रहा है तो समय की मांग है कि हम उन संकटों पर रोते नहीं रहें बल्कि हिम्मत के साथ अपने रास्ते पर आगे बढ़ते रहे। अगर हमने ये रास्ता चुन लिया तो फिर कोई स्वार्थ हमें अपने चंगुल में नहीं फंसा सकता। उन्होंने कहा कि बीता दशक रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म का रहा है, लेकिन अब हमें और नई ताकत से जुटना है।' - यह 3.50 करोड़ नौजवानों को रोजगार मिलेगा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'मैं बड़ी योजना का ऐलान कर रहा हूं। प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना। युवाओं को सरकार 15 हजार रुपये देगी। कंपनियां जो रोजगार देंगी उन्हें प्रोत्साहन दिया जाएगा। यह 3.50 करोड़ नौजवानों को रोजगार देगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'इस योजना को 1 लाख करोड़ की योजना युवाओं के लिए लागू कर रहे हैं। आज से पीएम विकसित भारत रोजगार योजना लागू हो रही है। इसके तहत निजी क्षेत्र में पहली नौकरी पाने वाले नौजवान को 15 हजार रुपये सरकार से दिए जाएंगे। कंपनियों को भी नए रोजगार देने के अवसर देगा, उनको भी प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। पीएम विकसित भारत रोजगार योजना 3.5 करोड़ युवाओं को रोजगार के नए मौके देगी। सभी नौजवानों को बधाई देता हूं।' - GST रिफॉर्म लेकर आ रहे हैं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि दीपावली पर देश को बड़ा तोहफा मिलने वाला है। उन्होंने कहा है कि देश, अब नेक्स्ट जनरेशनल GST रिफॉर्म लेकर आ रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, 'हमें नेक्स्ट जेनरेशन रिफॉर्म के लिए टास्क फोर्स बनाने का फैसला किया है। हमारा मकसद अब हर तरह का सुधार है। इस दिवाली में आपकी डबल दिवाली करने वाला हूं। बड़ा तोहफा देशवासियों को मिलने वाला है। समय की मांग है कि जीएसटी की दरों की समीक्षा हो। हम नई जेनरेशन का जीएसटी रिफॉर्म लेकर आ रहे हैं। सामान्य लोगों के लिए टैक्स कम होगा। जीएसटी की दरें भारी मात्रा में कम होंगी।'
और पढ़ें
Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies
CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap