इंग्लैंड के लिवरपूल शहर में एक बड़ा हादसा हुआ है। सोमवार को लिवरपूल फुटबॉल क्लब की प्रीमियर लीग विक्ट्री परेड में शामिल लोगों पर एक शख्स ने कार चढ़ा दी है। दुर्घटना में कई लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। घायलों में 27 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। ब्रिटेन के स्थानीय प्रशासन ने इसे अभी तक आतंकी हमला नहीं माना है। यह हादसा भी हो सकता है। कार चढ़ाने वाले शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
कार अचानक से भीड़ के पीछे आई और लोगों को रौंदते हुए चली गई। हादसे में कम से कम 50 लोग घायल हुए हैं। एक बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने इसे भयावह घटना बताया, लेकिन इसे आतंकवादी हमला नहीं माना जा रहा है। पुलिस ने 53 साल के एक ब्रिटिश नागरिक को गिरफ्तार किया है। वह भी लिवरपूल का रहने वाला है।
यह भी पढ़ें: मिस्र में मिले शराब के 5 हजार साल पुराने जार, इससे क्या हासिल होगा?
हादसा कैसे हुआ?
लिवरपूल फुटबॉल क्लब ने इस सीजन में रिकॉर्ड 20वीं बार प्रीमियर लीग का खिताब जीता है। लाखों फुटबॉल प्रशंसक जश्न मनाने सड़क पर उतरे थे। इसी दौरान एक ग्रे रंग की कार तेजी से भीड़ में घुसी और लोगों को कुचल दिया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने कहा कि कार ने जानबूझकर तेजी से लोगों को टक्कर मारी। कार बहुत तेज थी और उसने कई लोगों को टक्कर मारी। तेज हॉर्न बजाकर शख्स ने कार लोगों पर ही चढ़ा दी।
पुलिस ने क्या कहा है?
पुलिस ने कार को धर दबोचा है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने वाटर स्ट्रीट पर एक बड़ा नीला कैंप बनाकर लोगों के लिए राह रक दी है।
यह भी पढ़ें: दिल्ली का डूबता 'मिंटो ब्रिज', 1958 से हर मानसून की वही कहानी
प्रधानमंत्री ने क्या कहा?
ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने इस घटना को भयावह बताया है। उन्होंने कहा है कि बच्चों और लोगों को अपने हीरो का जश्न मनाने का हक है। पुलिस की अपील है कि ऐसे वीडियो न शेयर किए जाएं, जिनकी वजह से दहशत बढ़े। पुलिस ने इसे आतंकी हमला बताने से इनकार किया है।