दिल्ली-NCR में हल्की बारिश तो राजस्थान में अलर्ट, जानिए मौसम का हाल
देश
• DELHI 06 Sept 2025, (अपडेटेड 06 Sept 2025, 7:50 AM IST)
देश के कई राज्यों में बारिश थमी है लेकिन शनिवार को फिर बारिश होने की संभावना है। यूपी, राजस्थान, झारखंड में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

बारिश, Photo Credit: PTI
उत्तर भारत के कई राज्य बारिश की वजह से पेरशान हैं। पंजाब, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड में तो बारिश ने तबाही मचाई हुई है। कल लंबे समय के बाद पंजाब, हरियाणा, हिमाचल समेत कुछ राज्यों को बारिश से हल्की राहत मिली लेकिन अब फिर से आफत आने की आशंका है। मौसम विभाग ने शनिवार-रविवार और सोमवार को भारी बारिश की संभावना जताई है। हरियाणा-पंजाब, दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, बिहार और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का असर देखने को मिलेगा। महाराष्ट्र, गुजरात, गोवा, झारखंड, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में भी बारिश की संभावना है।
दिल्ली के लोगों को कल बारिश से राहत मिली तो गर्मी ने पकड़ लिया। मौसम विभाग ने कल बारिश की संभावना जताई थी लेकिन मौसम साफ रहा और गर्मी के कारण लोग परेशान रहे। मौसम विभाग के अनुसार, आज दिल्ली में बादल छाए रहेंगे और कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। यमुना नदी में बढ़ते पानी ने दिल्ली वालों की चिंता बढ़ा दी है। यमुना के आसपास के इलाकों को खाली करवा लिया गया है। हालांकि, पंजाब, हरियाणा में कल बारिश से राहत मिली है तो यमुना का जलस्तर कम होने की भी उम्मीद है।
यह भी पढ़ें-- कहीं बाढ़, कहीं लैंडस्लाइड; हर दिन कितने पेड़ काट दे रहे हैं हम?
PTI INFOGRAPHICS | Monsoon Fury: India Hit by Widespread Rain Havoc
— Press Trust of India (@PTI_News) September 4, 2025
Recent weeks have seen torrential monsoon rains unleash a wave of devastation across several Indian states, particularly in the north. The intense downpours triggered deadly landslides in hilly regions,… pic.twitter.com/ScN967U74r
हिमाचल-उत्तराखंड का मौसम
हिमाचल के लिए इस साल का मानसून बहुत खतरनाक रहा। 20 जून से ही राज्य में अलग-अलग जगहों पर अप्रिय घटनाएं हो रही हैं। बादल फटने के कारण तो कहीं लैंडस्लाइड के कारण लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। अब तक कई लोगों की जान गई है तो कई सड़कें बंद पड़ी हैं। मौसम विभाग ने रविवार को कांगड़ा, सिरमौर और मंडी जिलों मे बहुत ज्यादा बारिश की आशंका जताते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा ऊना, चंबा, सोलन, बिलासपुर, हमीरपुर, कुल्लू और शिमला के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत बारिश की आशंका है। मौसम विभाग ने लैंडस्लाइड और बादल फटने की आशंका जताई है और लोगों को सतर्क रहने की अपील की गई है।
VIDEO | The India Meteorological Department has issued red, orange, and yellow alerts across Gujarat for the next few days, warning of heavy to extremely heavy rainfall. The intensity is expected to peak on September 7th, before gradually easing thereafter.
— Press Trust of India (@PTI_News) September 5, 2025
(Full video available… pic.twitter.com/qywNgZTXTT
गुजरात में अलर्ट
गुजरात में भी मानसून सक्रिय है। आने वाले कुछ दिनों में गुजरात में भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने गुजरात में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अगले कुछ दिनों में भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका है। मौसम विभाग के अनुसार, 7 जुलाई को सबसे ज्यादा बारिश होने की संभावना है।
पंजाब-हरियाणा में मौसम का हाल
नदियों का जलस्तर बढ़ने के कारण पंजाब के कई जिले बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। हालांकि, कल से हरियाणा और पंजाब में भी मौसम का मिजाज नर्म है। मौसम विभाग के मुताबिक आज पटियाला, लुधियाना, मोहाली, चंडीगढ़, रोपड़ में आंधी के साथ बारिश का अलर्ट है। उधर, हरियाणा में पंचकूला, करनाल, पलवल, झज्जर, रोहतक, कैथल, जींद, सोनीपत, पानीपत और अंबाला में मौसम खराब रहने के संकेत हैं। रविवार और सोमवार को दोनों ही राज्यों में बारिश होने की संभावना है।
यह भी पढ़ें-- पंजाब से हिमाचल तक बाढ़ से बेहाल, भीषण तबाही, कहां क्या है हाल?
VIDEO | Drone visuals: Heavy rain worsens waterlogging crisis in Hisar, Haryana.
— Press Trust of India (@PTI_News) September 5, 2025
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/CwRX8eIlk5
यूपी बिहार का हाल
उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में अच्छी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने रविवार, सोमवार और मंगलवार को भारी बारिश की संभावना भी जताई है। प्रदेश के कई जिलों में आज बारिश की संभावना है। आज 6 जुलाई को प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्से में कई जगहों पर बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आज बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, बिजनौर, अमरोहा और मुरादाबाद में भारी बारिश हो सकती है।
VIDEO | Uttar Pradesh: Rising Ganga water enters Bade Hanuman Ji Temple in Prayagraj.
— Press Trust of India (@PTI_News) September 5, 2025
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/tyXSvmZIw0
राजस्थान-झारखंड में अलर्ट
राजस्थान भी इस मानसून से त्रस्त है। आने वाले कुछ दिनों में भी राज्य में भारी बारिश होने की आशंका है। मौसम विभाग ने आज भी 29 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। भरतपुर और धौलपुर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, बारां, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ, दौसा, डूंगरपुर, जयपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, करौली, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सवाई माधोपुर, सीकर, सिरोही, टोंक, उदयपुर, बाड़मेर, चूरू, जालौर, जोधपुर, नागौर और पाली जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
वहीं झारखंड में भी भारी बारिश की आशंका है। मौसम विभाग ने कई इलाकों में अगले 24 घंटों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। गुमला, सिमडेगा, खूंटी और पश्चिमी सिंहभूम जिलों में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। लोहरदगा, रांची, सरायकेला-खरसावां और पूर्वी सिंहभूम में भी भारी बारिश का अनुमान है।
यह भी पढ़ें-- ग्राउंड रिपोर्ट: पंजाब-हरियाणा और हिमाचल में कितनी तबाही, हालात कैसे?
अन्य राज्यों का हाल
महाराष्ट्र, गुजरात, गोवा, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में आने वाले कुछ दिनों बारिश का दौर जारी रहेगा। दक्षिण भारत की बात करें तो दक्षिण के कई राज्यों में भी अच्छी बारिश हो रही है। केरल, कर्नाटक, तमिलानाडु, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में आने वाले कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। पूर्वोत्तर में असम, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम और मेघालय में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान बाढ़ का खतरा बना रहेगा।
और पढ़ें
Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies
CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap