logo

ट्रेंडिंग:

'एक जंग 2 दुश्मन, चीन था पाक के साथ,' ऑपरेशन सिंदूर पर उप सेना प्रमुख

उप सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल राहुल आर सिंह ने कहा है कि जंग एक बॉर्डर पर हो रही थी लेकिन विरोधी कई थे। पाकिस्तान मोर्चे पर था, चीन मदद कर रहा था।

Rahul R Singh

उप सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल राहुल आर सिंह। (Photo Credit: PTI)

भारतीय सेना के उप प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल राहुल आर सिंह ने कहा है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत दोहरे मोर्चे पर जंग लड़ रहा था। एक तरफ पाकिस्तान की सेना से सीधी जंग लड़ी जा रही थी, दूसरी तरफ चीन उसकी मदद कर रहा था। उन्होंने कहा कि इस जंग में हमें सबक मिली है दुश्मन एक नहीं कई हैं। पाकिस्तान के पास अपने हथियार तक नहीं हैं। पाकिस्तानी सेना 80 फीसदी तक पाकिस्तानी हथियारों के सहारे हमसे जंग लड़ रही थी। उन्होंने इशारा किया कि तुर्कीए भी इस जंग में पाकिस्तान के साथ था। 

भारत और पाकिस्तान के बीच जंग जैसे हालात पहलगाम आतंकी हमले के बाद बन गए थे। भारत ने पाकिस्तानी आतंकियों के खिलाफ 6 से 7 मई की दरमियानी रात को ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया था। भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के 9 से ज्यादा आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया था। जंग में भारत ने पाकिस्तानी वायुसेना के ठिकानों पर भी मिसाइलें बरसाईं थीं। जवाब में पाकिस्तान ने जम्मू और कश्मीर के रिहायशी इलाकों में गोलियां बरसाई थीं। 

पाकिस्तान और चीन जंग में साथ, तीसरा दुश्मन कौन था?

उप सेना प्रमुख ने कहा कि चीन ने पाकिस्तान की हर संभव मदद की। उन्होंने कहा चीन के पास दुश्मनों से लड़ने के 36 दांव होते हैं। यह चीन की ही नीति है उधार के चाकू पर हत्या कराने की नीति रही है। चीन ने पाकिस्तान की भारत के खिलाफ हर संभव मदद की है। उन्होंने कहा है कि तुर्किए भी इस जंग में शामिल रहा है। तुर्किए ने पाकिस्तान को सैन्य उपकरण दिए हैं। उपसेना प्रमुख ने कहा, 'हमने जंग में कई ड्रोन आते देखे। युद्ध के दौरान पाकिस्तान के साथ उनके अलावा कौन था। तुर्किए ने भी इस जंग में अहम भूमिका निभाई है।  


यह भी पढ़ें: ट्रंप की 'बड़ी डील' पर कांग्रेस का सवाल- ऑपरेशन सिंदूर इसीलिए रोका?

'एक जंग, दो दुश्मन, हम चीन से भी लड़ रहे थे'

उपसेना प्रमुख ने लेफ्टिनेंट जनररल राहुल आर सिंह ने क्या कहा, 'ऑपरेशन सिंदूर पर जो मुझे सीख मिली है, वह मैं बताना चाहता हूं। पहला कि एक सरहद पर दो दुश्मनों से हम लड़ रहे थे। पाकिस्तान मोर्चे पर था। हमारे सामने चीन भी था जो पाकिस्तान की हर संभव मदद कर रहा था, हथियार दे रहा था। यह हैरान करने वाली बात नहीं है क्योंकि आंकड़े बताते हैं कि 81 फीसदी से ज्यादा सैन्य हथियार पाकिस्तान में चीन से आए हैं। पाकिस्तान, चीन के लिए लाइव लैब है, जहां वह हथियारों का परीक्षण कर सकता है।'


'आबादी का रखना होगा ख्याल'

उपसेना प्रमुख ने कहा, 'एयर डिफेंस सिस्टम ने कैसे काम किया, यह देखने वाली बात है। इस बार हमने अपनी आबादी पर ध्यान नहीं दिया लेकिन अगली बार हम तैयार रहेंगे। हमें इसके लिए तैयार ही होना होगा। हमें एयर डिफेंस सिस्टम को मजबूत करने की जरूरत है।'

यह भी पढ़ें: 'हमारे पास 30-45 सेकंड थे', भारत के ब्रह्मोस हमले पर PAK का खुलासा

'भारत ने सधी हुई रणनीति पर किया काम'

लेफ्टिनेंट जनरल राहुल आर सिंह ने सेना की तारीफ की और कहा कि बेहद सधी हुई रणनीति के साथ पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को भारत ने तबाह किया। भारत के सैन्य ऑपरेशन में पाकिस्तान में बड़ी तबाही मची थी। पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैयबा और हिजबुल मुजाहिदीन के कई आतंकी शिविर तबाह हुए थे। 

10 मई से लागू है सीमा पर सीज फायर

भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद 4 दिनों तक जंग जैसे हालत रहे। पाकिस्तान ने जेट, मिसाइल, ड्रोन, लंबी दूरी तक मार करने वाले हथियारों का सहारा लिया। भारत के सीमावर्ती इलाकों में भी तबाही मची। दोनों देशों के बीच जंग 10 मई को खत्म हो गई। 

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap