कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के शानदार मुकाबले में DC को हार का सामना करना पड़ा। जीत के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स ने 205 रनों का लक्ष्य दिया था लेकिन दिल्ली कैपिटल्स के धुरंधर 190 पर ही आउट हो गए। दिल्ली को 14 रनों से करारी हार मिली। मैच के बाद कुलदीप यादव ने रिंकू सिंह को कई बार थप्पड़ जड़े। दोनों के बीच मजाक चल रहा था।
मैच खत्म होने के बाद खिलाड़ी एक-दूसरे के बात कर रहे थे। कुलदीप यादव और रिंकू सिंह भी बात कर रहे थे। कुलदीप यादव ने प्यार से रिंकू सिंह को थप्पड़ जड़ा। कुलदीप यादव बार-बार थप्पड़ मारते नजर आ रहे हैं। कुलदीप एक और थप्पड़ जड़ने वाले थे लेकिन रिंकू सिंह ने उन्हें मौका ही नहीं दिया। इस मैच में रिंकू सिंह 36 रन भी जड़े हैं। अब सोशल मीडिया पर यह मैच के बाद का थप्पड़ कांड, सुर्खियों में है।
क्या सच में मारा थप्पड़?
कुलदीप यादव और रिंकू सिंह बेस्ट फ्रैंड हैं। दोनों की पुरानी दोस्ती रही है। कुलदीप ने रिंकू सिंह को प्यार से तमाचा जड़ा था। केकेआर की ओर से एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें दोनों की बॉन्डिंग दिख रही है। दोनों एक-दूसरे के साथ जमकर मस्ती करते हैं।
यह भी पढ़ें: कोलकाता नाइट राइडर्स ने 14 रनों से दिल्ली कैपिटल्स को हराया
मैच का नतीजा क्या रहा?
KKR और DC का यह मुकाबला अरुण जेटली स्टेडियम में हुआ। दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाड़ियों ने 200 प्लस का स्कोर बनाया। 205 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही दिल्ली कैपिटल्स 20 ओवर के बाद 9 विकेट पर 190 रन बना सकी। फाफ डु प्लेसिस ने 62, अक्षर पटेल ने 43 और विपराज निगम ने 38 रन जड़े।
यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी: शतक जड़ा, मां से मिले और RR ओनर के पैर छू लिए
रिंकू सिंह ने जड़े 36 रन
कुलदीप यादव से थप्पड़ खाने वाले रिंकू सिंह ने मैच में अच्छा खेल दिखाया। उन्होंने 36 रन बनाए। KKR की ओर से सुनील नरेन ने 3 विकेट झटके। उन्होंने केएल राहुल को रनआउट भी किया। वरुण चक्रवर्ती को 2 विकेट मिले। अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा और आंद्रे रसेल को एक-एक विकेट मिले। अंगकृष रघुवंशी ने 44 रन बनाया। दिल्ली के मिचेल स्टार्क ने 3 विकेट झटके। कोशिशें धरी की धरी रह गईं और KKR ने मैच जीत लिया।