logo

ट्रेंडिंग:

दिल्ली: मालकिन ने डांटा तो तो मां-बेटे को नौकर ने मार डाला

दिल्ली के लाजपत नगर मर्डर केस में पुलिस ने नौकर को गिरफ्तार किया है। हत्या की वजह अभी तक साफ नहीं हो सकी है। पुलिस संदिग्ध से पूछताछ कर रही है।

Crime News

Crime News

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Budget2

दिल्ली के लाजपत नगर स्थित घर में एक दोहरे हत्याकांड से हड़कंप मच गया है। घर में मां और बेटे की लाश पाई गई है। महिला की उम्र 42 साल है, वहीं बेटे की उम्र 14 साल है। दोनों की पहचान भी सामने आ गई है। मृत महिला का नाम रुचिका था, वहीं बेटे का नाम कृष था। पुलिस ने हत्या के शक में नौकर को गिरफ्तार किया है। मौके पर पुलिस पहुंची है, पड़ोसियों से भी पूछताछ कर रही है।

पुलिस जब मौके पर पहुंची तो वहां दोनों की लाश पड़ी थी। गला काटकर हत्या की गई है। रुचिका की लाश बेडरूम में बेड के नीचे पड़ा मिला, वहीं कृष की लाश बाथरूम में मिली है। रुचिका के पति ने ही पुलिस को फोन किया है। पुलिस ने नौकर को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। हत्या का शक उसी पर है। 

 

डीसीपी साउथ ईस्ट ने हेमंत तिवारी ने कहा, 'रात 9.43 पर हमें एक फोन कॉल मिला। कॉल करने वाले शख्स ने कहा कि उसकी पत्नी, उसका फोन नहीं उठा रही है। दरवाजा बंद है। सीढ़ियों और दरवाजों पर खून के धब्बे हैं। पुलिस मौके पर पहुंची और गेट को जबरन तोड़ दिया। महिला और उसके बेटे की लाशें पड़ी थीं। लाशों की पहचान रुचिका सेवानी और कृष सेवानी के तौर पर हुई है। रुचिका सेवानी अपने पति के साथ एक गारमेंट की दुकान चलाती है। यह दुकान लाजपत नगर में है।'

यह भी पढ़ें:- BSF जवान की पत्नी से दो देवरों ने बार-बार किया बलात्कार, एक गिरफ्तार


हेमंत तिवारी, डीसीपी साउथ ईस्ट:- 
मुख्य आरोपी मुकेश मौके से भागने ही वाला था, तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया। वह ड्राइवर और हेल्पर के तौर पर गारमेंट शॉप पर काम कर रहा है। जांच जारी है।

 


'नौकर को डांट पड़ी, उसने दोनों को मार डाला'

पुलिस का दावा है कि नौकर ने ही हत्या की है। रुचिका ने उसे बुरी तरह फटकार लगाई थी, जिसके बाद नौकर भड़क गया और दोनों की हत्या कर दी। जब हत्या हुई, तब रुचिका के पति घर से बाहर गए हुए थे। जब उन्होंने घर फोन किया तो किसी ने नहीं उठाया। 

'दरवाजा बंद, सीढ़ियों पर खून के धब्बे'

रात करीब 9.43 पर रुचिका के पति कुलदीप ने पुलिस को फोन किया और कहा कि उनका परिवार, फोन का जवाब नहीं दे रहा है। दरवाजा अंदर से बंद था, सीढ़ियों पर खून के थक्के जमे हैं। घर के अंदर पुलिस दरवाजा तोड़कर घुसी। जैसे ही पुलिस पहुंची हैरान रह गई। घर के अंदर रुचिका और कृष की लाश पड़ी थी।  

 

यह भी पढ़ें: महिला समेत 4 की गोली मारकर हत्या, किसने ली जिम्मेदारी?

'घर से भाग रहा था, पकड़ा गया आरोपी'

रुचिका अपने पति के साथ लाजपत नगर मार्केट में ही एक गारमेंट की दुकान चलाती थी। कृष अभी 10वीं क्लास में पढ़ रहा था।  मुख्य आरोपी मुकेश वहीं पास के अमर कॉलोनी में रहने वाला है। वह गारमेंट की दुकान पर ही काम करता है। जैसे ही वह घर से भाग रहा था, पुलिस ने पकड़ लिया। 


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap