logo

ट्रेंडिंग:

महाराष्ट्र: 5 महीने, 3506 रेप, 924 हत्याएं, विपक्ष ने उठाए सवाल

महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्ष के नेता अंबादास दानवे ने यह दावा किया है। उन्होंने कहा है कि राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति कमजोर है।

Devendra Fadanvis

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस। (Photo Credit: PTI)

महाराष्ट्र में साल 2025 के शुरुआती 5 महीने में हजारों रेप की घटाएं सामने आईं हैं सैकड़ों हत्याएं हुई हैं। यह दावा महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्ष के नेता अंबादास दानवे ने किया है। गुरुवार को उन्होंने कहा कि राज्य में वर्ष 2025 के पहले पांच महीनों में बलात्कार के 3,506 और हत्या के 924 मामले दर्ज किए गए हैं। 

अंबादास दानवे ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) नीत महायुति सरकार पर कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर निशाना साधा। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के विधान पार्षद अंबादास दानवे ने विधान परिषद में विपक्ष द्वारा लाए गए एक प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान यह बयान दिया।

                                                                        अंबादास दानवे, MLC, शिवसेना (UBT):-
एक जनवरी से 31 मई तक महाराष्ट्र में कुल 1,60,000 आपराधिक मामले दर्ज किए गए हैं। इन पांच महीनों में 924 हत्याएं हुईं यानी प्रतिदिन छह, जबकि बलात्कार के 3,506 मामले सामने आए हैं। 


यह भी पढ़ें: कल ऑफर, आज मुलाकात, महाराष्ट्र में उद्धव-फडणवीस कौन सा गेम खेलने लगे?


अंबादास दानवे ने दावा किया है कि इस कार्यकाल में राज्य में चोरी के 30,000 और डकैती के 156 मामले भी दर्ज किए गए है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के गृह जिले नागपुर में वर्ष 2025 के पहले पांच महीनों में 10,423 आपराधिक मामले दर्ज हुए जिनमें से 6,000 से अधिक मामले केवल नागपुर शहर में दर्ज हुए। अंबादास दानवे ने कहा कि राज्य में नशीले पदार्थों का प्रयोग बड़े पैमाने पर हो रहा है। 

महाराष्ट्र में अपराध पर क्या कहते हैं NCRB के आंकड़े?

नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) के आंकड़े बताते हैं कि साल 2021 में IPC के तहत देश में सबसे ज्यादा 3,67,218 मामले महाराष्ट्र में दर्ज किए गए, जबकि आपराधिक मामलों की लिस्ट में मुंबई दूसरी जगह पर रहा। रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई में हर दिन आईपीसी की धाराओं के तहत कम से कम 174 अलग-अलग तरह के आपराधिक अपराध दर्ज किए गए, जिनमें 2021 में  हिंसक अपराध के 14 मामले शामिल थे।

यह भी पढ़ें: राज ठाकरे के लोगों का उत्पात, मराठी अपमान के आरोप में दुकानदार को पीटा


केंद्रीय गृह मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले एनसीआरबी के आंकड़े बताते हैं कि साल 2021 में मुंबई में आपराधिक मामलों में इजाफा देखन को मिला था। कुल 63,689 केस दर्ज हुए थे। आंकड़ों में करीब 27 फीसदी इजाफआ हुआ था। वहीं साल 2020 में यह संख्या 50,158 और 2019 में 40,684 थी।

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap