logo

ट्रेंडिंग:

NEET UG 2025 के नतीजे जारी, कैसे देखें रिजल्ट, कौन टॉपर, सब जानिए

अगर आपने ने NEET UG की परीक्षा दी है तो neet.nta.nic.in पर अपने नतीजे चेक कर सकते हैं।

NEET Results

NEET Results

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) यूजी के नतीजे जारी कर दिए हैं। अब छात्र फाइनल आंसर की भी देख सकते हैं। 4 मई को पूरे देश में नीट की परीक्षाएं आयोजित की गई थीं। छात्र NEET UG के नतीजे आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर देख सकते हैं। 

छात्र nta.ac.in नीट यूजी के जरिए भी रिजल्ट देख सकते हैं। NEET UG Results और आंसर की जारी होने के बाद छात्र अपना मूल्यांकन कर सकते हैं। NTA अब जल्द ही MBBS की पढ़ाई में दाखिले के लिए अब कट ऑफ लिस्ट जारी करेगा।  

यह भी पढ़ें: रूस की टॉप 10 यूनिवर्सिटी जहां कम बजट में कर सकते हैं मेडिकल की पढ़ाई

NTA NEET UG 2025 रिजल्ट कहां देखें?   

  • neet.nta.nic.in वेबसाइट पर विजिट करें।
  • 'NEET(UG)-2025 Result' पर क्लिक करें।
  • लॉग इन क्रेडेंशियल्स भरें, रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
  • सबमिट कर दें।
  • अब आप 'NEET UG 2025 result scorecard' पर क्लिक करें और डाउनलोड कर लें।

 

कितने लोगों ने परीक्षा दी थी? 

22 लाख से ज्यादा छात्रों ने NEET UG की परीक्षा दी थी। 12 लाख छात्र पास हुए हैं। अब यही छात्र MCC और स्टेट काउंसलिंग राउंड में हिस्सा लेंगे। 

यह भी पढ़ें: अच्छी खबर: HSSC जल्द जारी कर सकता 10 हजार पदों के रिजल्ट

किसने टॉप किया? 

  • महेश कुमार (राजस्थान) - 99.9999547  
  • उत्कर्ष अवधिया (मध्य प्रदेश) - 99.9999095  
  • कृषंग जोशी (महाराष्ट्र) - 99.9998189  
  • मृणाल किशोर झा (दिल्ली) - 99.9998189  
  • अविका अग्रवाल (दिल्ली) - 99.9996832  
  • जेनिल विनोद भाई भयानी (गुजरात) - 99.9996832  
  • केशव मित्तल (पंजाब) - 99.9996832  
  • झा भाव्या चिराग (गुजरात) - 99.9996379  
  • हर्ष केडावत (दिल्ली) - 99.9995474
  • आरव अग्रवाल (महाराष्ट्र) - 99.9995474

नीट यूजी 2025 काउंसलिंग के लिए क्या करें?

नीट यूजी 2025 की काउंसलिंग प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है। 15% ऑल इंडिया कोटा और सेंट्रल यूनिवर्सिटी सीटों के लिए काउंसलिंग अपडेट्स आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर देख सकते हैं। 85% स्टेट कोटा सीटों के लिए संबंधित राज्य की काउंसलिंग वेबसाइट्स देखें।

किन दस्तावेजों को तैयार रखें?  

  • नीट रिजल्ट और एडमिट कार्ड  
  • क्लास 10 और 12 की मार्कशीट  
  • कैटेगरी सर्टिफिकेट  
  • फोटो आईडी
  • पासपोर्ट साइज फोटो

काउंसिलंग कैसे होगी

काउंसलिंग चार राउंड में होती है- 

  • राउंड 1
  • राउंड 2
  • मॉप-अप राउंड
  • स्ट्रे वैकेंसी राउंड

सभी राउंड में हिस्सा लेने के लिए रजिस्ट्रेशन करें।  चॉइस फिलिंग पूरी करें।  वेबसाइट चेक करते रहें।

Related Topic:#NEET

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap