रघुनाथपुर: RJD के गढ़ में इंडिया ब्लॉक के सामने NDA का दांव चलेगा?
चुनाव
• SIWAN 24 Aug 2025, (अपडेटेड 24 Aug 2025, 3:49 PM IST)
रघुनाथपुर विधानसभा से राष्ट्रीय जनता दल के हरिशंकर यादव विधायक हैं। 2025 के विधानसभा चुनाव में क्या समीकरण बन रहे हैं, मुद्दे क्या हैं, इसे समझते हैं।

रघुनाथपुर विधानसभा चुनाव। (Photo Credit: Khabargaon)
रघुनाथपुर बिहार के सीवन जिले की अहम सीट है। यह सीट, राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के गढ़ के तौर पर जानी जाती है। लगातार 2 बार के चुनाव में आरजेडी के टिकट पर हरिशंकर यादव की जीत हुई है। 2025 में भी ऐसे ही आसार नजर आ रहे हैं। यह सीवान की ग्रामीण विधानसभाओं में से एक है। ज्यादातर आबादी कृषक है।
रघुनाथपुर सामान्य विधानसभा क्षेत्र है। इसे विधानसभा के अंतर्गत रघुनाथपुर, हुसैनगंज और हसनपुरा खंड की पांच ग्राम पंचायतें भी आती हैं। यहां सियासी तौर पर हमेशा कांटे की टक्कर रही है। यह सीवान के सबसे उपजाऊ इलाकों में से एक है। सब्जी और दलहन-तिलहन की खेती भी खूब होती है।
रघुनाथपुर सीवान शहर से सिर्फ 20 किलोमीटर की दूरी पर है। यहां से छपरा भी करीब 75 किलोमीटर दूर है। पटना 150 किलोमीटर की दूरी पर है। यह विधानसभा भी यूपी बॉर्डर के करीब है। बलिया जिले से यहां की दूरी करीब 45 किलोमीटर है। सीवान जंक्शन रेलवे स्टेशन, अक्सर सुर्खियों में रहता है।
यह भी पढ़ें: दरौली: वामपंथ के गढ़ में सत्यदेव राम को हरा पाएगी BJP?
विधानसभा पर एक नजर
2020 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर 2,96,780 रजिस्टर्ड वोटर थे। इस सीट पर करीब 55 फीसदी मतदान हुआ था। 2024 के लोकसभा चुनाव तक मतदाताओं की संख्या बढ़ी है। करीब 3,08,263 वोटर हैं। विपक्ष का दावा है कि करीब 2,462 लोगों के नाम काटे गए हैं।
सामाजिक ताना-बाना
यहां अनुसूचित जाति की आबादी करीब 11 फीसदी है। मुस्लिम मतदाता निर्णायक स्थिति में हैं, उनकी संख्या 23 प्रतिशत के आसपास बताई जाती है। 9 फीसदी मुस्लिम वोटर हैं।
यह भी पढ़ें: बगहा विधानसभा: बीजेपी की हैट्रिक लगेगी या विपक्ष बदलेगा किस्मत?
2020 का चुनाव कैसा था?
दो बार से लगातार आरजेडी यहां से जीत रही है। हरि शकंर यादव का कब्जा है। तीसरी बार वही इस सीट से उतर सकते हैं। 2015 में उन्होंने 10,622 वोटों के अंतर से जीत हासिल की, जबकि 2020 में यह अंतर बढ़कर 17,965 वोट हो गया। साल 2020 में यहां त्रिकोणीय मुकाबला था। यहां चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी ने भी अपना उम्मीदराव उतारा था, जिसका फायदा आरजेडी को मिला। जेडीयू तीसरे स्थान पर रही। यहां से एलजेपी उम्मीदवार मनोज कुमार सिंह दूसरे नंबर रहे। उन्हें कुल 49,792 वोट पड़े। जेडीयू के राजेश्वर चौहान को कुल 26,162 वोट मिले।
2025 में क्या समीकरण बन रहे हैं?
2025 के चुनाव में एनडीए बनाम इंडिया ब्लॉक की लड़ाई है। यह सीट, इंडिया ब्लॉक की ओर से आरजेडी के खाते में जाती नजर आ रही है। आरजेडी की कोशिश है कि तीसरी बार भी इस सीट से जीत दर्ज की जाए। वहीं इस सीट से चिराग पासवान अपनी पार्टी के लिए टिकट मांग सकते हैं क्योंकि 2020 के चुनाव में एलजेपी के मनोज कुमार सिंह दूसरे स्थान पर रहे हैं। प्रशांत किशोर की पार्टी भी इस सीट पर दमखम से उतर रही है।
यह भी पढ़ें: जाले विधानसभाः क्या BJP बचा पाएगी अपना गढ़ या RJD मारेगी बाजी?
विधायक का परिचय
हरिशंकर यादव सीवान के मीरपुर गांव के रहने वाले हैं। वह आरजेडी के सीनियर नेताओं में शुमार हैं। साल 2021 में उन्होंने अपनी कुल संपत्ति 71 लाख रुपये घोषित की थी। उनके खिलाफ कुल 3 मुकदमे दर्ज हैं। वह राजनीति में आने से पहले व्यापारी और सामाजिक कार्यकर्ता थे। वह साक्षर हैं।
रघुनाथपुर विधानसभा का इतिहास
रघुनाथपुर में अब तक 17 विधानसभा चुनाव हो चुके हैं। कांग्रेस यहां से 8 बार जीत चुकी है, RJD ने 2015 और 2020 के चुनाव में जीत हासिल की। प्रजा सोशलिस्ट पार्टी, संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी, जनता पार्टी, जनता दल, जेडीयू, बीजेपी और एक निर्दलीय उम्मीदवार ने भी एक-एक बार जीत हासिल की है। रघुनाथपुर विधानसभा कांग्रेस के दबदबे वाली विधानसभा रही है। राष्ट्रीय जनता दल की अब यहां सत्ता है।
सिवान लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का इतिहास रोचक रहा है। पहले चुनाव 1952 में कांग्रेस के राम नंदन यादव यहां से जीते। 1957 में प्रजा सोशलिस्ट पार्टी के रामदेव सिन्हा विजयी रहे। 1962 और 1969 में राम नंदन यादव ने फिर से कांग्रेस का परचम लहराया। 2015 से इस सीट से हरिशंकर यादव विधायक हैं, वह आरजेडी से हैं।
यह भी पढ़ें: बाजपट्टी विधानसभा सीटः JDU की होगी वापसी या RJD दोहराएगी अपनी जीत?
सीट का इतिहास
- 1952 विधानसभा चुनाव: राम नंदन यादव, कांग्रेस
- 1957 विधानसभा चुनाव: रामदेव सिन्हा, प्रजा सोशलिस्ट पार्टी
- 1962 विधानसभा चुनाव: राम नंदन यादव, कांग्रेस
- 1967 विधानसभा चुनाव: रामदेव सिन्हा, संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी
- 1969 विधानसभा चुनाव: राम नंदन यादव, कांग्रेस
- 1972 विधानसभा चुनाव: श्रीनिवास सिंह, कांग्रेस
- 1977 विधानसभा चुनाव: विक्रम कुंवर, जनता पार्टी
- 1980 विधानसभा चुनाव: विजय शंकर दुबे, कांग्रेस
- 1985 विधानसभा चुनाव: विजय शंकर दुबे, कांग्रेस
- 1990 विधानसभा चुनाव: विजय शंकर दुबे, कांग्रेस
- 1995 विधानसभा चुनाव: विक्रम कुंवर, जनता दल
- 2000 विधानसभा चुनाव: विजय शंकर दुबे, कांग्रेस
- 2005 (पहला) विधानसभा चुनाव: जगमतो देवी, निर्दलीय
- 2005 (दूसरा) विधानसभा चुनाव: JDU
- 2010 विधानसभा चुनाव: विक्रम कुंवर, BJP
- 2015 विधानसभा चुनाव: हरि शंकर यादव, RJD
- 2020 विधानसभा चुनाव: हरि शंकर यादव, RJD
और पढ़ें
Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies
CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap