खाना हमारे शारीरिक ही नहीं मानसिक विकास पर भी प्रभाव डालता है। हेल्दी खाना हमारे शरीर को पोषण देता है और बीमारियों से दूर रखता हैं। लोग अपने बिजी शेड्यूल के चलते अनहेल्दी चीजों का अधिक सेवन कर रहे हैं। समय बचाने के लिए रेडी टू ईट, प्रोसेस्ड फूड और शुगर वाली चीजें खाते हैं। रात के समय में इन चीजों को खाना ज्यादा नुकसानदायक होता है क्योंकि इस समय मेटाबॉल्जिम धीमा होता है। इन चीजों को खाने से पेट संबंधी बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है।
ऐसे में यह जानना बेहद जरूरी है कि रात में किन चीजों को खाने से परहेज करना चाहिए। इस बारे में हमने मैक्स अस्पताल की डाइटिशियन सुरभि वर्मा से बात की।
यह भी पढ़ें- मॉनसून में अस्थमा के मरीजों को क्यों होती है परेशानी? जानें बचाव
आज कल ज्यादातर बीमारियों का मुख्य कारण अनहेल्दी फूड है। आपको प्रोसेस्ड फूड, पिज्जा, पकौड़े, तली भूनी चीजों को खाने से बचना चाहिए। इन चीजों को खाने से आप बीमार पड़ सकते हैं। हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं जिन्में हाई फैट कॉन्टेंट होता है जो पाचन तंत्र की प्रकिया को धीमा कर देता है। इसका वैज्ञानिक कारण यह है कि रात के समय में हमारा मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है। जिन भी चीजों में फैट की मात्रा ज्यादा होती है उससे अपच, कब्ज और गैस की समस्या बढ़ जाती है। इन चीजों की वजह से GERD बीमारी होने का खतरा बढ़ जाता है।- डाइटिशियन सुरभि, मैक्स अस्पताल, नई दिल्ली
इन चीजों को खाने से परहेज करें
शुगर वाली चीजें ना खाएं- शुगर वाली चीजों को खाने से परहेज करना चाहिए। चीनी वाली चीजों को खाने से ब्लड में ग्लूकोज का लेवल बढ़ जाता है। इन दोनों चीजों से हमारे स्लीप हार्मोन पर असर पड़ता है जिसकी वजह से नींद नहीं आती है।
कैफीन वाली चीजें- कैफीन वाली चीजों को नहीं लेना चाहिए। कैफीन हमारे ब्रेन को अलर्ट मोड में डाल देता है जिससे हमारे बॉडी की स्लीप साइकल पर प्रभाव पड़ता है।

प्रोसेस्ड फूड- प्रोसेस्ड फूड में सोडियम की मात्रा ज्यादा होती है और प्रिजर्वेटिव्स होते हैं। अधिक सोडियम की वजह से शरीर में वॉटर रिटेंशन और इन्फलेमेशन की समस्या हो सकती है। इससे हाई बीपी, अपच और अचानक से वजन बढ़ने का कारण बन सकता है। उन लोगों को रात में दूध दही वाली चीजें नहीं खानी चाहिए जो लेक्टोज इनटोलरेंस होते हैं क्योंकि इससे उन लोगों को पेट फूलने और गैस की समस्या हो सकती हैं।

यह भी पढ़ें- बुढ़ापे में नहीं होगी चलने फिरने में दिक्कत, रोजाना करें यह एक्सरसाइज
रात में क्या खाएं
डाइटिशियन सुरभि ने कहा, 'रात के समय में हल्का खाना चाहिए जिसमें तेल मसाले और फैट की मात्रा कम हो। हर व्यक्ति को सोने से 3 से 4 घंटे पहले खाना चाहिए ताकि पाचन अच्छे से हो सकें। अगर आप लेक्टोज इनटोलरेंस नहीं हैं तो रात को सोने से पहले दूध में हल्दी मिलाकर पिएं। यह चीजें शरीर में मेलाटोनिन और सेरोटोनिन हार्मोन को बढ़ाने का काम करती है। ये दोनों हार्मोन आपकी नींद के लिए अच्छे होते हैं। आप गर्म दूध में हल्दी मिलाकर पी सकते हैं'।

उन्होंने आगे कहा, 'हल्दी वाला दूध शरीर में एंटी इंफ्लेमेटरी की तरह काम करता है। दूध में कैल्शियम होता है जो मेलोटोनिन बनाने में मदद करता है। इसके अलावा अखरोट, बादाम आदि का सेवन करें। यह शरीर में गुड फैट को बढ़ाने का काम करते हैं। आप दलिया और खिचड़ी का सेवन करें। यह चीजें खाने में हल्की होती है। इसके अलावा इनमें कॉम्प्लेक्स कार्ब्स होता है जो पाचन संबंधी समस्याओं को बढ़ने नहीं देता है'।