logo

ट्रेंडिंग:

ऑपरेशन सिंदूर के 4 दिन, भारत-पाकिस्तान ने क्या खोया, क्या पाया?

भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम समझौता हुआ है। 6 से 7 मई के बीच शुरु तनाव में भारत-पाकिस्तान ने क्या खोया है, आइए जानते हैं।

Jammu and Kashmir

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रक्षा मंत्री के साथ अहम बैठक की है। (Photo Credit: PTI)

भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम समझौता अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ऐलान के महज कुछ घंटों बाद ही टूट गया था। पाकिस्तान की तरफ से जम्मू और कश्मीर के कुछ इलाकों में ड्रोन अटैक हुए, जिसे भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया। गनीमत यह रही कि शनिवार रात में 10 बजे के बाद स्थितियां सामान्य रहीं। भारत ने 6 से 7 मई की दरमियानी रात में पाकिस्तानी आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया था, जिसमें पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को बड़ा नुकसान पहुंचा।

भारत और पाकिस्तान, जंग के मुहाने पर खड़े थे लेकिन अभी स्थितियां सामान्य नजर आ रही हैं। देर रात पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने देश को संबोधित किया और भारत पर उकसावे के आरोप लगाए। भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने भी एक मीडिया ब्रीफिंग में कहा कि अगर भारत को नुकसान पहुंचाने की कोशिश होगी तो सेना जवाबी कार्रवाई के लिए स्वतंत्र है। 5 दिनों की इस जंग का नतीजा क्या क्या रहा, आइए समझते हैं- 

आतंकियों के 9 ठिकाने तबाह
भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया। भारत ने लश्कर, हिजबुल मुजाहिदीन और जैश-ए-मोहम्मद के ठिकानों पर हमला बोला। भारतीय सेना ने बहावलपुर के मरकज सुभानअल्लाह को ध्वस्त कर दिया। यह जैश से जुड़ा हुआ संगठन था। लश्कर-ए-तैयबा का एक आतंकी कैंप मुरीदके में चलता था, भारतीय सेना ने मरकज तैयबा को ही ध्वस्त कर दिया। तेहरा कलां के सरजल, सियालकोट के महमूना जोया, बरनाला के मरज अलहे हदीस, कोटली के मरकज अब्बास और मस्कर राहील शाहिद, मुजफ्फराबाद के सवाई नाला कैंप और सैयदना बिलाल कैंप को एक के बाद हुए कई हवाई हमलों में तबाह कर दिया। ये सभी आतंकियों के ट्रेनिंग कैंप थे।

यह भी पढ़ें: 'तबाही रुकी, लाखों लोगों की जान बची,' भारत-पाक सीजफायर पर ट्रम्प

पाकिस्तान के कई आतंकी ठिकाने ध्वस्त हो गए हैं। (Photo Credit: PTI)
  • बदले में क्या हुआ?
    पाकिस्तान ने भारत पर एक के बाद एक कई ड्रोन हमले किए। जम्मू कश्मीर से लेकर हरियाणा और गुजरात तक ड्रोन के टुकड़े मिले। कश्मीर में गोलीबारी की गई, जिसमें कुछ लोगों की मौत भी हुई। भारत ने आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया, पाकिस्तान ने नागरिक ठिकानों को।
  • नतीजा क्या हुआ?
    ड्रोन और मिसाइल हमलों को भारतीय सेना के एयर डिफेंस सिस्टम ने तबाह कर दिया। कई आतंकी मारे गए। हाफिज सईद के परिवार से जुड़े लोग भी मारे गए।

यह भी पढ़ें: LIVE: न ड्रोन दिखे, न हमले हुए, अब सीमावर्ती इलाकों में हालात सामान्य

एयर डिफेंस सिस्टम तक गंवा बैठा पाकिस्तान
भारत ने राफेल और सुखोई जैसे विमानों को तैयार रखा था। ऐसे दावे किए गए कि भारत ने राफेल से पाकिस्तान में स्कैल्प क्रूज मिसाइलें दागी हैं। भारत ने बम दागे, M777 हॉवित्जर तोपों की मदद से तबाही मचाई। भारत ने ठीक लक्ष्यों पर हमला किया, वहां के आम नागरिकों को कोई नुकसान नहीं हुआ।

  • बदले में क्या हुआ?
    पाकिस्तान ने लंबी दूरी के मिसाइलों का इस्तेमाल किया, ड्रोन हमले किए। ज्यादातर हमलों को एयर डिफेंस सिस्टम ने तैयार किया। कुछ पाकिस्तानी लड़ाकू विमनों के गिरने के भी दावे किए गए। भारतीय सेना ने आधिकारिक तौर पर इस पर कुछ नहीं कहा।
  • नतीजा क्या हुआ?
    भारत ने पाकिस्तान का एयर डिफेंस सिस्टम भी तबाह कर दिया।
  • पाकिस्तान के ड्रोन हमलों का क्या हुआ?
    पाकिस्तान ने जवाबी हमले की कोशिश की, लेकिन ज्यादातर मौकों पर नाकाम रहा। 8-9 मई की रात को पाकिस्तान ने 300-400 तुर्की मेड ड्रोनों से भारत के 36 ठिकानों पर हमला किया, लेकिन भारत ने ज्यादातर ड्रोन मार गिराए। 9 मई को पाकिस्तान ने 26 जगहों पर ड्रोन हमले किए, जिन्हें भारत ने फिर नाकाम कर दिया।
  • भारत कैसे बचा?
    भारत ने S-400, आकाश मिसाइल, बराक 8 और एयर डिफेंस सिस्टम के सहारे पाकिस्तानी हमलों को नाकाम कर दिया।

पाकिस्तान के ज्यादातर हमलों को भारत ने नाकाम कर दिया। (Photo Credit: PTI)

जंग में पाकिस्तान ने क्या खोया?
10 मई को सेना ने पाकिस्तान के 8 सैन्य ठिकानों पर बड़े हमले किए, जिनमें रफीकी, मुरिद, चकलाला, रहीम यार खान, सुक्कुर, चुनियां, पस्सूर और सियालकोट के एयरबेस, रडार और वेपन सेंटर शामिल थे। विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने मीडिया ब्रीफिंग में कहा कि पाकिस्तान के स्कर्दू, सरगोधा, जैकबाबाद और भोलारी जैसे एयरबेस को भारी नुकसान हुआ। पाकिस्तान का एयर डिफेंस और कमांड सिस्टम पूरी तरह तबाह हो गया।

क्या हुआ नतीजा?

भारत ने पाकिस्तान के एयरबेस सिस्टम और सैन्य ढांचे को तगड़ा नुकसान पहुंचाया। बदले में पाकिस्तान ने नागरिक इलाकों पर गोलीबारी की। दोनों पक्षों को तगड़ा नुकसान हुआ। 

पाकिस्तान से लड़कर भारत ने क्या खोया?
पाकिस्तान की तरफ से की गई गोलीबारी में सीमा पर तैनात कुछ सैनिक शहीद हो गए। पुंछ में 7 से 8 मई के बीच हुई गोलीबारी में दिनेश कुमार शर्मा सहीद हुए। कुपवाड़ा, बारामूला और उरी सेक्टर में सैनिक घायल हुए। पुंछ में सीआरपीएफ के कुछ जवान घायल हुए। इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पाकिस्तान की गोलीबारी में कम से कम 15 लोग मारे जा चुके हैं। मरने वालों में कुछ बच्चे भी शामिल हैं। 43 से 50 की संख्या में लोग घायल हुए हैं, ज्यादातर पुंछ में तबाही मची है। गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा में 3 गुरसिख मारे गए। राजौरी में हुई गोलीबारी में जिला विकास आयुक्त राज कुमार थापा समित 2 लोग मारे गए। उरी सेक्टर में भी कई लोग घायल हुए। तंगधार में भी नागरिक जख्मी हुए। कृष्णा घाटी, शाहपुर, लाम, मंजाकोट जैसी जगहों पर गोलीबारी हुई। पंजाब के कई हिस्सों में जमकर ड्रोन बरसाए गए।

पाकिस्तान से सटे इलाकों में पाकिस्तान ने ड्रोन अटैक किया, बड़ी तबाही मची। (Photo Credit: PTI)

जिंदगी गई, घर तबाह हुए, पाकिस्तान ने कितना चोट पहुंचाया?

  • पुंछ, राजौरी, उरी जैसे बॉर्डर जिलों में घर क्षतिग्रस्त
  • एयर डिफेंस सिस्टम पर खर्च बढ़ा
  • कश्मीर का पर्यटन उद्योग बुरी तरह से प्रभावित
  • सीमावर्ती गांवों से लोगों का विस्थापन, कई गांव खाली
  • कई एयरपोर्ट पर उड़ानें रद्द, हवाई क्षेत्र पर प्रतिबंध
  • शेयर बाजार में 1 प्रतिशत गिरावट 

4 दिनों की जंग का नतीजा क्या रहा?
4 दिनों की जंग के बाद भारत और पाकिस्तान संघर्ष विराम समझौते के लिए राजी हो गए। अमेरिका ने मध्यस्थता की पेशकश की, जिस पर दोनों देश तैयार हो गए।

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap