राजा रघुवंशी हत्याकांड में पुलिस ने कई अहम जानकारियां जुटा ली हैं। घटनास्थल पर क्राइम सीन दोहराया जा चुका है, हथियारों की बरामदगी हो चुकी है, कुछ आरोपियों के कबूलनामे भी सामने आए हैं। मेघालय पुलिस के मुताबिक राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी ने अपने बॉयफ्रेंड राज कुशवाह के साथ मिलकर इस हत्या की साजिश रची थी। राज कुशवाह ने सुपारी देकर तीन हत्यारों को राजा को मारने के लिए भेजा था। सोनम और राज सहित सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अब इस हत्याकांड में एक नया नाम चौंकाने वाला है।
पुलिस के मुताबिक, सोनम ने अपनी शादी से पहले और बाद में 'संजय वर्मा' नाम के एक शख्स को 100 से ज्यादा बार फोन किया था। सोनम में काफी देर तक इस शख्स के बात की थी। उसी शख्स ने इस हत्या की योजना बनाई। शक न होने पाए इसलिए खुद मेघालय नहीं गया। वह शख्स, सोनम के परिवार की कंपनी में ही काम करता था।
कौन है 'संजय वर्मा'
PTI की एक रिपोर्ट के मुताबिक संजय वर्मा की राज कुशवाह है। राज कुशवाह सोनम का बॉयफ्रैंड था, सोनम ने उसका नंबर इसी नाम से सेव किया था। उसने फर्जी नाम का इस्तेमाल किया था। इसी नाम से सोनम बात करती थी। सोनम का भाई गोविंद भी इस नाम से बेखबर था।
कैसे हुई हत्या?
राजा और सोनम की शादी 11 मई को इंदौर में हुई थी। यह कपल, 20 मई को हनीमून के लिए मेघालय गया था। 23 मई को सोहरा इलाके में दोनों लापता हो गए। 2 जून को राजा की लाश क्षत-विक्षत अवस्था में मिली थ। हत्यारों ने तीन बार पहले भी राजा को मारने की कोशिश की थी, लेकिन वे नाकाम रहे। 23 मई को सोहरा में वे अपने मकसद में कामयाब हो गए थे।
सोनम ने छोड़े सबूत
हत्या के बाद सोनम मेघालय से भाग गई। वह असम, पश्चिम बंगाल, बिहार और उत्तर प्रदेश होते हुए इंदौर पहुंची। पुलिस को सोहरा के एक होमस्टे में सोनम का मंगलसूत्र और अंगूठी एक ट्रॉली बैग में मिले, जिससे उस पर शक गहरा गया।
अब तक क्या पता चला है?
स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) की टीम इंदौर में है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि क्या इस हत्या के पीछे तीन तरफा प्यार तो नहीं है। पुलिस यह भी जानने की कोशिश कर रही है कि क्या प्रॉपर्टी हासिल करने के लिए यह हत्या हुई है, क्या फिरौती मांगा जा रहा था।
सोनम का भाई गोविंद क्या कह रहा है?
सोनम के भाई गोविंद ने कहा कि उसे संजय वर्मा के बारे में कुछ नहीं पता। पुलिस ने मंगलवार को क्राइम सीन दोहराया। केस की जांच चल रही है। इंदौर से लेकर मेघायल तक इस केस की चर्चा है।