logo

ट्रेंडिंग:

लुधियाना पश्चिम उपचुनाव में BJP उम्मीदवार घोषित, कौन हैं जीवन गुप्ता?

जीवन गुप्ता संघ से जुड़े रहे हैं। वह 2 बार प्रदेश महासचिव भी रह चुके हैं। अब बीजेपी ने उन्हें लुधियाना पश्चिम के उपचुनाव में उतारा है। पढ़ें रिपोर्ट।

Jiwan Gupta

बीजेपी नेता जीवन गुप्ता। (Photo Credit: Jiwan Gupta/Facebook)

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में जीवन गुप्ता को उम्मीदवार घोषित किया है। केंद्रीय चुनाव समिति के सामने कई लोगों के नाम भेजे गए थे, जिस पर विचार के बाद जीवन गुप्ता का नाम तय किया गया। जीवन गुप्ता संघ के पुराने कार्यकर्ता रहे हैं, अब उन्हें अहम और बड़ी जिम्मेदारी मिली है। कई दिनों से उनके नाम पर केंद्रीय समिति विचार कर रही थी। भारतीय जनता पार्टी से ही उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी। वह पार्टी की प्रदेश यूनिट के कोर कमेटी सदस्य भी हैं।

 

जीवन गुप्ता, पार्टी में कई अहम पद संभाल चुके हैं। वह 2 बार पार्टी के महासचिव रह चुके हैं। उन्होंने पार्टी के लिए जमीनी स्तर पर काम किया है। वह कारोबारी हैं और राजनीतिक जीवन में काफी सक्रिय हैं। उनके राजनीतिक जीवन की शुरुआत बीजेपी युवा मोर्चा के जिला महाचिव पद से हुई थी। वह युवा मोर्चा जिला प्रधान और फिर महासचिव स्तर तक पहुंचे। वह कार के 'पार्ट्स और एक्सेसरीज़' से जुड़ा बिजनेस चलाते हैं।

 

2 जून तक दाखिल हो सकता है नामांकन
लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट पर 19 जून को मतदान होगा, वहीं वोटों की गितनी और नतीजे 23 जून को सार्वजनिक किए जाएंगे। लुधियाना पश्चिम विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन का 6वां दिन आज है। 2 जून तक नामांकन किया जा सकता है। अब तक 8 लोग नामांकन दाखिल कर चुके हैं। नामांकन पत्रों की जांच 3 जून को की जाएगी। 

यह भी पढ़ें: 'गोली का जवाब गोले से देंगे,' भोपाल से PM का पाकिस्तान को संदेश

बीजेपी ने कसी कमर
बीजेपी ने विधानसभा के 5 मंडलों के इंचार्ज नियुक्त किए हैं। अविनाश राय खन्ना और पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला को सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। 


दूसरी राजनीतिक पार्टियों से कौन देगा टक्कर?
आम आदमी पार्टी ने इस विधानसभा सीट से संजीव अरोड़ा को उतारा है। कांग्रेस ने भरत भूषण आशु को टिकट दिया है। शिरोमणि अकाली दल ने परउपकार सिंह घुम्मण को उतारा है। 

 

यह भी पढ़ें: ऑपरेशन शील्ड: 3 राज्य, 2 UT में ड्रिल, गूंजेंगे वॉर सायरन, क्या होगा?




उपचुनाव क्यों हो रहा है?

लुधियाना वेस्ट विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के विधायक गुरप्रीत गोगी चुने गए थे। गोली लगने से उनकी मौत हो गई थी। वह खाना खा रहे थे, तभी उन्हें गोली लगी। उनकी लाश कमरे में मिली थी। 

आनन-फानन में उन्हें डीएमसी अस्पताल भेजा गया था। वहीं डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में यह बात सामने आई थी कि वह गोली सिर को छेदकर निकल गई थी।

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap