logo

ट्रेंडिंग:

नीरज चोपड़ा डायमंड लीग फाइनल्स में दूसरे नंबर पर, पहले पर कौन है?

नीरज चोपड़ा ने 84.35 मीटर जैवलिन थ्रो किया, जबकि जूलियन वेबर ने 91.57 मीटर दूर थ्रो किया। पढ़ें रिपोर्ट।

Neeraj Chopra

भारत के जैवलिन स्टार नीरज चोपड़ा। (Photo Credit: SAI)

भारत के जैवलिन स्टार नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर कमाल किया है। दो बार ओलंपिक पदक जीतने वाले नीरज चोपड़ा ने लगातार तीसरी बार डायमंड लीग फाइनल्स में दूसरा स्थान हासिल किया है। जर्मनी के जूलियन वेबर ने गुरुवार को शानदार प्रदर्शन किया और दो बार 90 मीटर से ज्यादा थ्रो किया। यह जूलियन वेबर की पहली ट्रॉफी है। यह 26वीं बार है, जब नीरज चोपड़ा ने लगातार पदक हासिल किया है।

नीरज चोपड़ा 84.35 मीटर पहले प्रयास में थ्रो कर पाए। पांचवे राउंड तक वह तीसरे स्थान पर रहे लेकिन 85.01 मीटर के अपने अंतिम प्रयास से वह दूसरे स्थान पर पहुंच गए। उन्होंने 2012 लंदन ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता त्रिनिदाद और टोबैगो के केशोर्न वाल्कोट को पीछे छोड़ दिया। दोनों ने करीब 84.95 मीटर जैवलिन थ्रो किया था। ये तीसरे स्थान पर रहने वाले खिलाड़ी बने।

यह भी पढ़ें: डायमंड लीग फाइनल: 90 मीटर, खिताब... नीरज चोपड़ा के ये हैं बड़े टारगेट

जूलियन वेबर का प्रदर्शन कैसा रहा?

जूलियन वेबर  ने अपने दूसरे प्रयास में 91.57 मीटर का थ्रो फेंककर इस सीजन में दुनिया में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। यह उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा।

90 मीटर नहीं थ्रो कर पाए नीरज चोपड़ा

नीरज चोपड़ा ने दो बार ओलंपिक में मेडल हासिल किया। एक बार गोल्ड, एक बार सिल्वर। उन्होंने डायमंड लीग के दोहा लेग में 90.23 मीटर का थ्रो किया था लेकिन इस प्रदर्शन को वह कायम नहीं रख पाए। उन्होंने दोहा में अपने करियर में पहली बार 90 मीटर का बैरियर तोड़ा था।

यह भी पढ़ें: आज से शुरू होगा PKL का महासमर, 12वां सीजन यहां देखें लाइव

जूलियन वेबर के सामने नहीं चल रहा नीरज का जलवा

नीरज चोपड़ा विश्वस्तरीय खिलाड़ी हैं लेकिन जूलियन वेबर के सामने उनका जलवा नहीं चल रहा है। दोहा लेग में भी उन्हें इसी खिलाड़ी की वजह से दूसरे स्थान पर रहना पड़ा था। जूलियन अब औसतन 91.06 मीटर का थ्रो कर रहे हैं, वहीं नीरज चोपड़ा अधिकतम 90 मीटर तक पहुंच रहे हैं। 

परफॉर्मेंस सुधार रहे नीरज चोपड़ा 

नीरज चोपड़ा लगातार अपने प्रदर्शन को लेकर काम कर रहे हैं। उन्हें चेक रिपब्लिक के सीनियर जैवलिन खिलाड़ी जान जेलेजनी ट्रेनिंग दे रहे हैं। उनका प्रदर्शन सुधर रहा है लेकिन अभी नीरज से जिस जलवे की उम्मीद है, उससे नीरज दूर हैं। 

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap