logo

ट्रेंडिंग:

रोहित शर्मा या विराट कोहली, पाकिस्तान के लिए कौन बड़ी चुनौती?

रोहित शर्मा और विराट कोहली एक अरसे से पाकिस्तान के लिए चुनौती बने हुए हैं। इस बार भी उन पर अपना रिकॉर्ड दोहराने का बोझ है।

Rohit Sharma and Virat Kohli

रोहित शर्मा और विराट कोहली। (File Photo Credit: BCCI)

पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबला हो और विराट कोहली और रोहित शर्मा की धमाकेदार पारी देखने को मिल जाए तो इससे बड़ा तोहफा भारतीय प्रशंसकों के लिए हो नहीं सकता है। रोहित शर्मा और विराट कोहली का अब धीरे-धीरे अपने करियर के आखिरी पड़ाव की ओर पहुंच रहे हैं। ऐसे में उम्मीद है कि वे अपने अनुभव को स्कोर में बदलने की पूरी कोशिश करेंगे। 

विराट कोहली और रोहित शर्मा दोनों के पास वनडे क्रिकेट और ICC के मुकाबलों में शानदार रिकॉर्ड रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि एक बार फिर दोनों का बल्ला पाकिस्तान के खिलाफ खूब गरजेगा। लेकिन क्या खिलाड़ियों के लिए भी ऐसा ही होता है, आइए जानते हैं।

विराट कोहली ने खुद मुकाबले से पहले कहा है, 'हम अलग-अलग देश हैं। हमारी जर्सी अलग-अलग हैं। लेकिन खेल सिर्फ बेसिक बातों को जानता है। आपको कड़ी मेहनत का फल मिलता है। स्टेडियम के अंदर का माहौल ही आपके प्रदर्शन को बेहतर बनाता है। पाकिस्तान के खिलाफ खेलें या किसी और के खिलाफ, मुकाबला एक जैसा होता है।'

यह भी पढ़ें: मुकाबले से पहले ही तैश में पाकिस्तान, रोहित-विराट को दिया बड़ा टास्क

 

पाकिस्तान के खिलाफ कैसा है विराट कोहली का रिकॉर्ड?
भारत और पाकिस्तान के बीच जब भी मुकाबला होता है, दबाव दोनों ओर के खिलाड़ियों पर होता है। विराट कोहली का प्रदर्शन पाकिस्तान के खिलाफ बेहद शानदार रहा है। पाकिस्तान के खिलाफ विराट कोहली ने 16 वनडे खेलकर 678 रन बनाए हैं। उनका औसत रन 52.15 रहा है। स्ट्राइक रेट 100.29 रही है। 

कैसा है रोहित शर्मा का रिकॉर्ड?
रोहित शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ ICC टूर्नामेंटों में कई शानदार पारी खेली है। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 19 ODI मैच खेले हैं। उन्होंने 51.35 की एवरेज से 873 रन बनाए हैं। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 2 शतक और 8 अर्धशतक भी जड़ा है। उनका बेस्ट कोर 140 रहा है, क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के दौरान मैनचेस्टर के मैदान में उन्होंने यह कारनामा किया था।

 

दुबई इंटनेशनल स्टेडियम में कैसा रहा हेड टू हेड मुकाबला?

UAE रिकॉर्ड कुल मुकाबले भारत पाकिस्तान
शारजाह 24 6 18 
दुबई 2 2 0
अबू धाबी  2 1 1

 

ODI में कैसा रहा है हाल?

कुल मुकाबले भारत  पाकिस्तान ड्रा-बेनतीजा
135 57 73 0-5

 

यह भी पढ़ें: कोहली पर विराट जिम्मेदारी, रोहित दबाव में, ये हैं टीम इंडिया के धुरंधर


पाकिस्तान को ICC प्रतियोगिताओं में भारत के खिलाफ हमेशा जूझना पड़ा है। पाकिस्तान ने ICC चैंपियंस ट्रॉफी में हार दी है। साल 2017 में पाकिस्तान ने अपनी पहली चैंपियंस ट्रॉफी भारत को हराकर हासिल की थी। अब भारत के लिए सबसे बड़ी चुनौती है कि कैसे इससे पार पाया जाए। 

कुल मुकाबले भारत पाकिस्तान ड्रॉ-बेनतीजा
5 2 3 0

 

यह भी पढ़ें: एक खिलाड़ी की चोट ने पाकिस्तान को कैसे गर्त में पहुंचा दिया?

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap